Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
डेनिम ड्रेस या ब्राउन पैंट, किस आउटफिट में सामंथा अक्किनेनी लग रही हैं अधिक खूबसूरत
साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी इन दिनों द फैमिली मैन को प्रमोट कर रही हैं, साथ ही साथ वह फैशन के नए गोल्स भी सेट कर रही हैं। हाल ही में सामंथा ने डेनिम ड्रेस और पैंट के साथ खुद को स्टाइल किया, जिसमें वह बेहद ही स्टनिंग लग रही थीं। सामंथा के इस लुक को प्रीतम जुक्कलर द्वारा स्टाइल किया गया। उनके यह दोनों ही लुक बेहद खास थे। तो चलिए देखते हैं वेस्टर्न वियर्स में कैसा था सामंथा का लुक-

डेनिम ड्रेस में सामंथा अक्किनेनी
डेनिम ड्रेस में सामंथा अक्किनेनी बेहद कमाल लग रही थीं। उन्होंने अभिषेक स्टूडियो द्वारा स्टाइल की गई डेनिम ड्रेस को अपने लुक का हिस्सा बनाया था। यह एक स्लीवलेस ड्रेस थी जो कि हल्की नीली थी और पीछे एक स्लिट था। उनकी यह डेनिम ड्रेस बॉडीकॉन स्टाइल में थी। उन्होंने अपनी बॉडीकॉन ड्रेस को Louboutin ब्रांड के व्हाइट पम्पस के साथ पेयर किया। वहीं एसेसरीज में सामंथा ने स्टड्स कैरी किए। मेकअप को उन्होंने बेहद लाइट रखा। मैट पिंक लिप शेड के साथ उन्होंने सटल कोहल आईज लुक रखा। वहीं हेयर्स को उन्होंने साइड पार्टिंग लाइट कर्ल्स लुक दिया।

ब्राउन पैंट में सामंथा अक्किनेनी
इस लुक में सामंथा ने मोनोक्रोमेटिक लुक अपनाया। सामंथा ने ब्राउन टॉप विद पैंट लुक कैरी किया। उनके टॉप में पार्टली स्ट्राइप्ड लुक था, जिसे साइड नॉट स्टाइल इसे और भी खास बना रहा था। इस टॉप में बटन लगे हुए थे और उन्होंने ब्राउन टॉप के साथ हल्के भूरे रंग के फ्लेयर्ड पैंट को टीमअप किया। इसके साथ उन्होंने सैंडल को पेयर किया, जो उनके लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहा था। वहीं एसेसरीज में सामंथा ने गोल्ड टोन्ड ईयररिंग्स को कैरी किया। मेकअप में सामंथा ने लाइट ब्राउन मैट लिप्स लुक रखा और आईज में नेचुरल टोन्ड आईशैडो को अप्लाई किया। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सामंथा ने बन बनाया।
आपको सामंथा अक्किनेनी का कौन सा लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
