Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
स्टाइलिश दिखने के लिए पहने सना खान के ये एथिनिक आउटफिट, पाएं डिफरेंट लुक
एक्ट्रेस सना खान अपनी ग्लोइंग स्किन के साथ साथ अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। सना खान वेस्टर्न से लेकर इंडियन ड्रेस में गजब की खूबसूरत लगती हैं। सना खान ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म जय हो से की थी।

लेकिन सना खान को फेम बिग बॉस हाउस से मिला है। सना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत फोटो शेयर करती रहती हैं। चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर देखते हैं उनका इंडियन लुक।

ब्लैक शरारा
सना खान के इस लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर शरारा पहना हुआ हैं। ब्लैक के शरारे पर गोल्डन एंब्रायडरी की गई हैं। शरारे के साथ उन्होंने नेट वाला दुपट्टा कैरी किया है। सना खान का ये लुक किसी भी पार्टी में कैरी कर सकती हैं। सना खान ने ब्लैक आउटफिट के साथ नोमेकअप लुक वाला मेकअप किया हैं। उन्होंने लाइट कलर लिपस्टिक लगाई हुई हैं। सना खान ने ये ब्लैक आउटफिट ईद के मौके पर कैरी किया था। शरारे के साथ सना खान ने चांदबाली ईयररिंग्स और मांगटीक पहना हुआ था।

पिंक कुर्ता
सना खान अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। एथिनिक लुक से लेकर वेस्टर्न लुक में सना खान गजब की खूबसूरत लगती हैं। सना खान के इस लुक की बात करें तो उन्होंने पिंक कलर कुर्ता पहना हुआ था। पिंक कुर्ते के साथ सना ने स्मोकि आई मेकअप और लाइट ब्राउन लिपस्टिक लगाई हुई है।

साड़ी लुक
सना खान के फैंस उनके फैशनेबल लुक को काफी पसंद करते हैं। उनके इस इंडियन लुक की बात करें तो उन्होंने लाइट कलर की नेट की साड़ी पहनी हुई हैं। लाइट पिंक नेट की साड़ी में सना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। नेट की साड़ी के साथ सना खान स्लीवलेस ब्लाउज पहना हुआ हैं। उन्होंने वेवी हेयर के साथ लाइट ब्राउन लिपस्टिक लगाई हुई हैं। सना खान ने स्मोकि आई मेकअप कैरी किया हुआ हैं। आप भी उनके इस खूबसूरत लुक को फॉलो कर सकती हैं।

व्हाइट सूट
सना खान अक्सर अपने फैंस को अपने एथिनिक लुक से इंप्रेस करती आई हैं। उनके इस लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर सूट पहना हुआ है। व्हाइट कलर के सूट में सना खान गजब की खूबसूरत लग रही हैं। व्हाइट कलर के सूट पर गोल्डन वर्क किया हुआ हैं। सना खान ने व्हाइट सूट के साथ सिंपल लुक कैरी किया हुआ हैं। खुले बालों और लाइट मेकअप में सना खान गजब की सुंदर लग रही हैं। आप भी उनके इस लुक को फॉलो कर सकती हैं।

पिंक लहंगा
सना खान डार्क पिंक लहंगे में गजब की खूबसूरत लग रही हैं। सना खान ने पिंक कलर के खूबसूरत लहंगे के साथ गोल्डन कलर का नेट दूपट्टा कैरी किया हुआ हैं। सना खान के मेकअप की बात करें तो उन्होंने लहंगे से मैचिंग की लिपस्टिक लगाई हुई हैं। स्मोकि आई मेकअप और मांग टीक में सना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप अपनी फ्रेंड की शादी में सना खान के इस लुक को कैरी कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications