Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
संजना की तरह लाइम ग्रीन सूट पहनकर आप भी दिख सकती हैं गार्जियस
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ बतौर लीड रोल फिल्मों में नजर आने वाली संजना सांघी हाल ही में गुरु रंधावा के नए सॉन्ग मेहंदी वाले हाथ में नजर आईं। जिसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। गाने में, संजना ने एक दुल्हन का किरदार निभाया है और उन्होंने इस लुक को कंप्लीट भी किया है। वैसे सिर्फ गाने में ही नहीं, बल्कि संजना अपने प्रमोशनल लुक्स से भी अक्सर दर्शकों को प्रभावित करती रही हैं। वैसे तो संजना हर तरह के आउटफिट को अपने लुक का हिस्सा बनाती हैं, लेकिन वेस्टर्न वियर में उनका एक अलग ही स्टाइल देखने को मिलता है। हाल ही में संजना इंडियन आइडल के सेट पर नजर आईं। उस दौरान उन्होंने लाइम ग्रीन सेमी फार्मल पैंटसूट पहना था, जिसमें वह न्यू ऑफिस फैशन गोल्स सेट कर रही थीं। तो चलिए देखते हैं कैसा था संजना का यह लेटेस्ट लुक-

इस लुक में संजना ने लाइम ग्रीन कलर का सेमी फार्मल पैंट सूट को स्टाइल किया था, जिसमें वह बेहद ही स्टनिंग लग रही थीं। उनके सूट में एक चौथाई स्लीव्स स्टाइलिश लैपल रैप ब्लेज़र था, जिसे ओवरलैप डिटेलिंग और साइड पॉकेट्स उसे और भी स्टाइलिश लुक दे रही थीं। दिल बेचारा एक्ट्रेस संजना ने इस सूट के साथ मैचिंग बैंड टाइप बेल्ट को स्टाइल किया था। यहां तक कि उनके ब्लेज़र की लूज स्लीव्स में मैचिंग बैंड्स, बाहों के चारों ओर लिपटे हुए थे। संजना ने इसके साथ मैचिंग प्लेन एंकल लेंथ लूज पैंट को टीमअप किया। वहीं इस आउटफिट के साथ संजना ने नो
एसेसरीज लुक रखा।
वहीं मेकअप फ्रंट में, संजना ने उसे भी बेहद लाइट रखा। उन्होंने फाउंडेशन और कंसीलर से बेस तैयार करने के बाद पिंक आईशैडो, पिंक लिपशेड और पिंक ब्लश अप्लाई किया। जिसमें उनका लुक बेहद ही ब्यूटीफुल लग रहा था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए संजना ने साइड पार्टिंग ओपन लाइट कर्ल्स हेयर लुक रखा।
आपको संजना का यह सेमी फॉर्मल अवतार कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आप इस लुक को ऑफिस में कैरी नहीं करना चाहतीं तो डे आउटिंग में खुद को इस तरह आसानी से स्टाइल कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
