Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
संजना, मिथिला और अलाया एफ ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में अपने स्टाइल से बिखेरा जलवा
संजना सांघी, अलाया एफ, और मिथिला पालकर ने फिल्मफेयर अवार्ड्स में अपने फैशन गेम से हर किसी को हैरान कर दिया। जहां अलाया एफ और संजना सांघी ने शार्ट ड्रेसेस से अपने लुक को स्पाइसअप किया, वहीं मिथिला पालकर ने एक गाउन पहना। तो चलिए उनकी हम बॉलीवुड की इन डीवा के आउटफिट को डिकोड करते हैं और अपकमिंग पार्टियों के लिए कुछ फैशन इंस्पिरेशन लेते हैं-

संजना सांघी की रफल्ड ड्रेस
हू वॉर व्हाट व्हेन द्वारा स्टाइल में संजना सांघी अपनी ऑफ-शोल्डर ड्रेस में बेहद स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने डिजाइनर अमित अग्रवाल के आउटफिट को कैरी किया था, जिसका रफल्ड लुक उन्हें बेहद स्टाइलिश बना रहा था। उनके आउटफिट में हल्का मैटेलिक टच था और उन्होंने अपने इस आउटफिट के साथ आइवरी और ब्लैक सैंडल्स को पेयर किया। दिल बेचारा अभिनेत्री ने रजवाड़ा ज्वेल्स से एक स्टेटमेंट रिंग पहनी थी। वहीं, मेकअप में स्मोकी आईलाइनर, पिंक लिप शेड, सिल्वर नेल्स और कंटूरेड चीकबोन्स ने उनके लुक को और भी खास बनाया। मिडिल पार्टिंग हाई बन हेयरस्टाइल से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।

मिथिला पालकर का ग्रीन गाउन
मिथिला पालकर लॉन्ग ग्रीन गाउन में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। मिथिला के इस लुक को श्रीजा राजगोपाल द्वारा स्टाइल किया गया। वहीं उनके गाउन को शरनिता नंदवाना ने डिजाइन किया था। यह एक स्लीवलेस गाउन था जिसे ग्लिटरी ग्रीन स्ट्राइप्स से हाइलाइट किया गया था। गाउन में शीयर एसेंट था और मिथिला ने इसे रफ फाइन ज्वैलरी से आए सिंपल हुप्स के साथ एक्सेसराइज़ किया। मेकअप में मिथिला ने ग्लॉसी पिंक लिप शेड और लाइट पिंक आईशैडो लुक को चुना। कंटूरेड चीकबोन्स और साइड-पार्ट कर्ली हेयर्स से उन्होंने अपने लुक को पूरा किया।

अलाया एफ की स्कल्पचरल ड्रेस
अलाया एफ अपनी पोशाक में अद्भुत दिखीं जो स्कल्पचरल थी और जिसमें प्लीटेड लुक था। उनकी ड्रेस मैटेलिक लाइट पिंक कलर की थी। इस वन शोल्डर ड्रेस को हल्का रफल्ड टच दिया गया था। अलाया की इस ड्रेस को डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा डिजाइन की गई थी। वहीं तान्या घावरी ने उनके इस लुक को स्टाइल किया। उन्होंने नेचर इंस्पायर्ड जेम स्टोन ईयररिंग्स से अपने लुक को एक्सेसराइज किया। वहीं मेकअप में कंटूरेड चीकबोन्स और पिंक लिपशेड उनके लुक को और भी खास बना रहे थे। साइड-पार्टेड ओपन हेयर्स में अलाया बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
तो आपको इन तीनों डीवा में से किसका लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
