Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
वेडिंग में दुल्हन से भी ज्यादा खूबसूरत दिखेंगी आप, बस तारा सुतारिया और सारा की तरह पहनें लहंगा
जब भी वेडिंग फंक्शन में जाने की बात होती है, तो सबसे पहले लहंगा पहनने का ही ख्याल आता है। यूं तो आपके पास लहंगे के कई ऑप्शन है, लेकिन अगर आप इस सीजन में दुल्हन से भी ज्यादा खूबसूरत नजर आना चाहती हैं तो ऐसे में आप बॉलीवुड सेलेब्स सारा अली खान और तारा सुतारिया के लहंगा लुक्स से आईडियाज लें। अपने लेटेस्ट लुक में जहां सारा अली खान ने रेड कलर का ऑप्शन चुना, वहीं तारा सुतारिया ने म्यूट गोल्ड रंग को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड सेलेब्स के इन लेटेस्ट लुक के बारे में-

सारा अली खान का रेड लहंगा सेट
बनारसी वर्क से प्रभावित, सारा अली खान ने एक रेड कलर का लहंगा पहना था, जिसमें गोल्ड मैटेलिक थ्रेड्स वर्क इस लहंगे को और भी खास बना रहा था। सारा ने अपने लहंगे को कंप्लीमेंटिंग दुपट्टे के साथ पेयर किया था जो उनके लुक को बेहद ब्यूटीफुल बना रहा था। सारा अली खान के इस लुक को तान्या घावरी द्वारा स्टाइल किया गया है। इस लहंगे की कीमत 1,50,000 रूपए है। अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए उन्होंने एक खूबसूरत मांगटीका और रिंग्स को पेयर किया था। वहीं मेकअप में उन्होंने पिंक टोन और स्मोकी कोहल लुक को कैरी किया था। हेयर्स को उन्होंने मिडिल पार्टिंग ओपन वेव्स लुक दिया था।

तारा सुतारिया का म्यूट गोल्ड लहंगा सेट
इस लुक में तारा सुतारिया ने एक म्यूट-गोल्ड लहंगा सेट पहना था, जिसमें उनका लुक बेहद ही लैविश और ब्यूटीफुल नजर आ रहा था। उनके लहंगा सेट को फ्लोरल टोन से सजाया गया था और साथ ही इसे मैचिंग दुपट्टे के साथ पेयर किया था। तारा सुतारिया के लहंगे की कीमत 295,000 रूपए है। तारा ने अपने लुक को महेश नोटंदास फाइन ज्वैलरी के एक्सक्लूसिव ज्वैलरी से एक्सेसराइज़ किया। तारा सुतारिया ने बेहद खूबसूरत इयररिंग्स की एक जोड़ी पहनी थी। वहीं, मेकअप को उन्होंने ग्लॉसी-पिंक लिप शेड, कंटूरेड चीकबोन्स और कोहल से हाइलाइट किया गया था। इसके साथ उन्होंने एक छोटी सी बिन्दी भी लगाई, जिसने उनके लुक में चार चांद लगा दिए।
तो आपको तारा सुतारिया और सारा अली खान में से किसका लहंगा लुक सबसे ज्यादा पसंद आया? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
