Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
गोल्डन और लाल लहंगे में सारा ने कराया फोटोशूट, विंटेज लुक में आई नजर
इस बात में तो कोई शक नहीं है कि सारा अली खान काफी खूबसूरत होने के साथ ही काफी टैलेंटेड भी है। उनकी स्टाइल और एक्टिंग के दम पर उन्होंने काफी कम समय में ही इंडस्ट्री में पैर जमा लिए हैं। सोशल मीडिया पर सारा की लोकप्रियता का अंदाजा उनके बढ़ते फैन फॉलोइंग से ही लगा सकते हैं। आए दिन सारा अपनी एक से बढ़कर एक फोटो शेयर करती रहती है। हाल ही में सारा ने मुंबई की एक प्रतिष्ठित समूह के लिए फोटोशूट कराया है। इन फोटोशूट में सारा बेहद ही रॉयल लुक में नजर आ रही है।

सारा ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट में इस फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह एक दम ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं।
पहली तस्वीर की बात करें तो वह रेड कलर के लहंगा में नजर आ रही हैं। जिसके साथ उन्होंने गले में गोल्डन कलर का नैकलेस पहना है और माथे पर टीका भी लगाया हुआ है। कानों में मैचिंग इयररिंग्स पहने हुए हैं। जो उन पर काफी फब रहे हैं। मेकअप की बात करें तो लाइट मेकअप के साथ रेड कलर की लिपस्टिक में वह कहर बरपाती नजर आ रही हैं।
वहीं दूसरी तस्वीर की बात करें तो उन्होंने गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाला येलो कलर का लहंगा पहना हुआ है। इस लुक के साथ उन्होंने लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ स्टाइलिश हेयरस्टाइल बनाई हुई है। इस ड्रेस में वो विंटेज लुक में नजर आ रही है। वहीं अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने ज्वैलरी में गोल्डन नेकलेस, ईयररिंग्स के साथ हाथों में कंगन पहने हुए नजर आ रही हैं। इस लुक में सारा काफी खूबसूरत लग रही है। सारा की इन तस्वीरों को देखकर फैंस खूब अच्छे-अच्छे कमेंट कर रहे हैं।
अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल सारा अली खान (Sara Ali Khan) इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की फिल्म 'लव आजकल 2' (Love Aajkal 2) में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के अपॉजिट लीड रोल निभाती नजर आएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
