Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
Sara Ali Khan ने रैम्प पर किया डेब्यू, कार्तिक आर्यन पहुंचे चीयर करने
सारा अली खान बॉलीवुड में दो फिल्में करने के बाद से ही इंडस्ट्री में अपनी जगह बना चुकी है। अपनी स्टाइलिंग सेंस से फैंस के दिलों पर जगह बना चुकी सारा ने हाल ही में रैंप पर भी डेब्यू किया। दिल्ली में आयोजित हुए इंडिया कूटुर वीक 2019 में सारा अली खान फैशन डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक के लिए शो स्टॉपर के तौर पर रैंप पर उतरी। सारा के लुक की बात करें तो वो दोनों डिजाइनर के "Bonjour Amer" कलेक्शन के शिमरी लहंगे में नजर आई। इस मौके पर उन्होंने न्यूड मेकअप किया हुआ था। ड्रेस के साथ उन्होंने Wavy hair छोड़ रखे थे।

सारा अली खान (Sara Ali Khan ) के रैंप वॉक डेब्यू ने जितनी सुर्खियां बटोरी उससे ज्यादा सुर्खियां बटोरी उन्हें चीयर करने आए खास मेहमानों ने। शो में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और सारा के भाई इब्राहिम अली खान उनकी हौसला अफजाई करने पहुंचे। ऑडियंस में फर्स्ट रॉ में बैठे कार्तिक आर्यन और इब्राहिम अली खान की फोटोज भी इवेंट से खूब वायरल हुई।

सारा अली खान (Sara Ali Khan ) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों इम्तियाज अली की अगली फिल्म 'लव आज कल 2' में काम कर रहे हैं, और पिछले कुछ समय से दोनों को साथ देखा जा रहा है। सारा और कार्तिक की ये दोस्ती इन दिनों खूब सुर्खियों में है लेकिन सारा अली खान एक टॉक शो में कार्तिक आर्यन को अपना क्रश बता चुकी हैं, इस वजह से जब भी इन दोनों को जब भी साथ देखा जाता है तो दोनों ही हाइलाइट्स बन ही जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
