Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
IIFA 2019: सारा, दीपिका और आलिया ने गाउन में मारी एंट्री, कटरीना का शिमरी लुक कर देगा आपको कायल
पहली बार इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी यानि IIFA 2019 अवॉर्ड का आयोजन मुंबई में हुआ। बॉलीवुड के कई जाने-मानें सितारों ने इस अवॉर्ड शो में पहुंचकर अपनी चमक से रोशनी बढ़ा दी। इस बीच आइफा 2019 ग्रीन कार्पेट पर बॉलीवुड की कई हसीनाएं एक से बढ़कर एक लुक में पहुंची।

लेकिन ग्रीन कार्पेट पर जिन हसीनाओं के लुक की सबसे ज्यादा चर्चा रही वो थी, सारा अली खान, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण। आइए देखते है बी-टाउन की इन हसीनाओं का आईफा के ग्रीन कार्पेट पर लुक।

सारा अली खान
सारा आइफा के ग्रीन कार्पेट पर ऑफ शोल्डर्स आइवरी कलर के बॉल गाउन पहने नजर आई। इस गाउन में सारा एकदम बार्बी डॉल सी नजर आई। अपने इस लुक को उन्होंने अपने मैसी बन से पूरा किया।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण आईफा में डिजाइनर गौरव गुप्ता का डिजाइन किया हुआ लिलेक लैस गाउन में नजर आई। हल्के बैंगनी रंग के लॉन्ग गाउन में दीपिका बहुत ग्लैमरस लग रही थीं।इस गाउन के साथ दीपिका ने एक लम्बा नेट का दुपट्टा कैरी किया हुआ था। शालीना नथानी ने दीपिका का स्टाइल किया था वहीं सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट Gabriel Georgiou ने हेयर स्टाइल किया था।
वैसे दीपिका के इस लुक को देखकर आपको उनकी शादी के दौरान की तस्वीरें याद आ जाएंगी। एक्ट्रेस ने आईफा में कुछ-कुछ वैसा ही लुक रखा था जैसा उन्होंने अपने रिसेप्शन में रखा था। एक्ट्रेस ने इस ड्रेस के साथ सिर पर नेट का दुपट्टा कैरी किया हुआ था। जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।

कटरीना कैफ
बात करें बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कटरीना कैफ की तो वो इस इवेंट में मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ शिमरी गोल्ड कॉर्सेट-लहंगे में नजर आई। कटरीना के इस ड्रेस का मुख्य आकर्षण कॉर्सेट पर बना दिलचस्प स्लीव्स डिजाइन थी, जो कटरीना ने बेहद खूबसूरती के साथ कैरी किया हुआ था। कटरीना ने इस इवेंट पर एक दिलकश परफॉर्मेस भी दी थी।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट का आईफा लुक स्टाइलिश एमी पटेल ने स्टाइल किया था। वो पिंक कलर के ऑफ शॉल्डर गाउन में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। उनके इस खूबसूरत से गाउन के बैक पर बने बड़ा सा बॉ सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा था। बात करें आलिया के हेयरडू की तो उन्होंने एक तरफ पोनीटेल बनाया हुआ था। उनका ब्रॉन्ज मेकअप उनके इस खूबसूरत ड्रेस की शोभा बढ़ा रहा था।



Click it and Unblock the Notifications
