Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस कलरफुल वेस्टर्न वियर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं सारा
सारा अली खान से जब से फिल्मों में काम करना शुरू किया है, उनकी प्यारी सी स्माइल और चुलबुली अदाओं के कारण वह लाखों-करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। इतना ही नहीं, उनका स्टाइल भी करोड़ों यंग गर्ल्स के लिए काफी इंस्पायरिंग है। हाल ही में सारा फिल्म कुली नंबर 1 में नजर आईं। इस फिल्म में ऑन स्क्रीन से लेकर ऑफ स्क्रीन फिल्म प्रमोशन के दौरान उनके कई बेहतरीन लुक्स उनके फैन्स को देखने को मिले। अब एक बार फिर सारा ने अपने स्टाइल से सबको इंप्रेस किया है। हाल ही में सारा मुंबई फिल्मसिटी के बाहर स्पॉट हुईं, जहां उन्होंने मल्टीकलर वेस्टर्न आउटफिट को कैरी किया था। उनका यह लुक फैशन के नए गोल्स सेट कर रहा था। तो चलिए देखते हैं कैसा था सारा का यह लेटेस्ट लुक-

इस लुक में सारा ने राउंड कॉलर नियॉन लाइट ब्लू प्लेन क्रॉप टॉप पहना था। जिसे उन्होंने हाई वेस्ट नियॉन येलो मिनी स्कर्ट के साथ स्टाइल किया। यह एक पेप्लम स्कर्ट थी जिसमें रफ़ल डिटेल्ड बार्डर था। अपने आउटफिट की लेयरिंग के लिए सारा ने क्वार्टर स्लीव्स बेबी पिंक शार्ट ब्लेज़र का सहारा लिया। इस ब्लेज़र में साइड पॉकेट्स भी थीं। सारा ने अपने लुक को थ्री स्ट्रैप्ड नियॉन येलो हील्स के साथ कंप्लीट किया। वहीं एसेसरीज में सारा ने मिनी स्टड और रिंग कैरी की।
वहीं अगर मेकअप की बात हो तो सारा ने लाइट फाउंडेशन व कंसीलर अप्लाई करने के बाद अपने टी जोन को हाईलाइट किया। सारा ने आई मेकअप को लाइट ही रखा। ब्लैक लाइनर और मस्कारा से उन्होंने अपने आई मेकअप को ब्यूटीफुल बनाया। वहीं सॉफ्ट ब्लश और लाइट पिंक लिप शेड उनके लुक को और भी खास बना रहा था। हेयर्स को उन्होंने मिडिल पार्टिंग ओपन वेव्स लुक दिया। आपको सारा का यह लेटेस्ट लुक कैसा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
