Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आइवरी चिकनकारी सूट में बेहद स्टनिंग लग रही हैं सारा अली खान, देखें तस्वीरें
हाल ही में कुली नंबर 1 में अपनी एक्टिंग से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने वाली सारा अली खान हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आईं। सारा का यह लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक बेहद की एलीगेंट और गार्जियस था। सारा ने एयरपोर्ट लुक के लिए वेस्टर्न वियर की जगह इंडियन वियर को चुना, जिसमें उनका लुक बस देखते ही बन रहा था। सारा का यह व्हाइट ट्रेडिशनल लुक सिर्फ आउटिंग के लिए ही नहीं, बल्कि किसी गेट टू गेदर के लिए भी एकदम परफेक्ट है। तो चलिए देखते हैं सारा का यह ट्रेडिशनल एयरपोर्ट लुक-

चिकनकारी सूट में स्टाइल किया फ्लॉन्ट
इस लेटेस्ट लुक में सारा ने आइवरी कलर का चिकनकारी सूट पहना। जिसमें वह बेहद ही गार्जियस लग रही थी। अपने लुक में कलर एड करने के लिए सारा ने पिंक कलर को चुना। व्हाइट आइवरी कलर के चिकनकारी सूट में सारा ने शॉर्ट कुर्ती के साथ मैचिंग पजामे को स्टाइल किया। जहां कुर्ती को बोट नेकलाइन लुक दिया गया था, वहीं पजामे के हेमलाइन पर की गई डिटेलिंग काफी खूबसूरत लग रही थी। सारा ने अपने इस सूट को व्हाइट चुनरी के साथ टीमअप किया। इस चुनरी को उन्होंने वन शोल्डर पर कैरी किया। इस आइवरी सूट के साथ सारा ने मैचिंग आइवरी जूतियों को पहना।
सारा का यह लुक सिंपल था, लेकिन फिर भी उन्होंने इसे कलरफुल बनाया। अपने लुक में कलर एड करने के लिए सारा ने पिंक स्ट्रैप के साथ एक ब्यूटीफुल गुलाबी पर्स कैरी किया। इस पर्स में चेन को फ्रिंज लुक दिया गया। इतना ही नहीं, अपने लुक को एसेसराइज करने के लिए सारा ने नियॉन-पिंक लाइट बैंगल्स और स्टड्स को कैरी किया।
सारा अली खान ने अपने इस लुक में मास्क पहना। सारा ने आइवरी कलर का मास्क को कैरी किया। जिसमें ब्लैक लाइनिंग और पिंक फ्लोरल प्रिंट मास्क को और भी ज्यादा ब्यूटीफुल बना रहा था। मेकअप को सारा ने बेहद लाइट ही रखा और हेयर्स को उन्होंने सेंटर पार्टिंग ओपन लुक दिया।आपको सारा अली खान का यह लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक आपको कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
