Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
फेस्टिव सीजन में शाइन करने के लिए सारा अली खान की तरह पिंक साड़ी के साथ ब्लू बिंदी और झुमका करें ट्राई

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान बी टाउन की यंग और खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। सारा अली खान का स्टाइलिश और फैशनेबल लुक अक्सर इंटरनेट पर वायरल रहता है। सारा अली खान बॉलीवुड में अपनी रियल ब्यूटी के लिए जानी जाती हैं। सारा अली खान किसी भी आउटफिट को बेहद कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती है। सारा अली खान इंडियन आउटफिट से लेकर वेस्टर्न आउटफिट को कूल अंदाज के साथ कैरी करती हैं। सारा अली खान हाल ही में साड़ी पहने हुए नजर आईं है। सोशल मीडिया पर सारा अली खान के इस स्टनिंग लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।

साड़ी में सारा अली खान
सारा अली खान हाल ही में द ग्लोबल सिटीजन इवेंट में नजर आईं है। इस दौरान एक्ट्रेस ने मधुरा लेबल द्वारा डिजाइन की हुई साड़ी पहनी है। सारा की साड़ी का प्रिंट उनकी साड़ी को काफी अट्रैक्टिव बना रहा है। सारा अली खान पिंक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पिंक साड़ी पर रेड और येलो कलर के फूल, हॉर्न, ट्रक, साइकिल, चिड़िया, छोटी छोटी पत्ती और चश्मा चाय के डिजाइन बने हुए हैं।

सारा अली खान की साड़ी पर लिखा है कि मेरे पास मां है जो कि उनकी साड़ी को खास बना रहा है। पिंक साड़ी के साथ एक्ट्रेस लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है। सारा अली खान ने लाइट पिंक कलर का आईशैडो लगाया हुआ है। लाइट पिंक लिपस्टिक और सॉफ्ट पिंक ब्लशर में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सारा अली खाने साड़ी के साथ वेवी हेयर स्टाइल कैरी किया हुआ है। सारा अली खान ने पिंक साड़ी के साथ पतली स्लीव ब्लाउज पहना हुआ है। सारा अली खान ने पिंक साड़ी के साथ ब्लू बिंदी लगाई हुई है। ब्लू बिंदी में सारा अली खान बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सारा अली खान के ईयररिंग्स उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। आप भी फेस्टिव सीजन में सारा अली खान के इस लुक को कैरी कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
