Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
व्हाइट हूडी और नी लेंथ सॉक्स में बेहद ब्यूटीफुल लग रही हैं सारा अली खान
सारा अली खान ने जब से इंडस्ट्री में कदम रखा है, वह अपनी दमदार एक्टिंग और चुलबुली अदाओं से ही सबकी चहेती नहीं बनी हैं, बल्कि उनका स्टाइलिंग सेंस भी काफी जबरदस्त है। वह अक्सर बेहद कलरफुल अंदाज में नजर आती हैं। आमतौर पर सर्दियों में लड़कियां अपने स्टाइल के साथ समझौता कर लेती हैं। लेकिन अगर आप खुद को गर्म रखते हुए भी स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो आपको सारा अली खान के लुक्स से इंस्पिरेशन लेना चाहिए। हाल ही में सारा व्हाइट हूडी और ब्लैक नी लेंथ सॉक्स में नजर आईं। जिसमें वह बेहद ही स्टाइलिश लग रही थीं। तो चलिए देखते हैं कैसा था सारा का यह लेटेस्ट लुक-

सारा अली खान ने इस लुक में लेबल स्मोक वियर के आउटफिट को कैरी किया था। उन्होंने शेरपा हूडी और निटेड सॉक्स को स्टाइल किया। कुली नंबर 1 एक्ट्रेस को अमी पटेल द्वारा स्टाइल किया गया था। उनकी आइवरी कॉटन फर हूडी एक परफेक्ट विंटर वियर है, जो एक बेहद सॉफ्ट और आरामदायक अहसास करवाता है। सारा इस हूडी में बेहद स्टनिंग लग रही थीं, जिसकी कीमत महज 9500 रूपए है। यह हूडी बेहद ही अफोर्डेबल है और इसलिए आप भी सारा के लुक को विंटर में आसानी से कॉपी कर सकती हैं।
सारा ने इस हूडी के साथ ब्लैक हाई नी सॉक्स को टीमअप किया, जिसमें सिग्नेचर स्मोक प्रिंट उसे और भी स्टाइलिश बना रहा था। इस सॉक्स का फैब्रिक बेहद कंफर्टेबल और ब्रेथेबल कॉटन है। सारा का यह नी लेंथ सॉक्स बूट्स स्टाइल लग रहा था। इस हाई नी सॉक्स की कीमत महज 999 रूपए है। ऐसे में अगर आप हूडी नहीं भी खरीद पातीं तो भी सॉक्स खरीदकर व उसे पहनकर अपने स्टाइल को स्पाइसअप कर सकती हैं।
सारा ने अपने इस लुक को पर्ल स्टड के साथ एसेसराइज किया। वहीं मेकअप में सारा ने लाइट पिंक लिप शेड रखा। हेयर्स को उन्होंने मिडिल पार्टिंग ओपन हेयर लुक दिया।
आपको सारा अली खान का यह विंटर लुक कैसा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
