Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सारा, शनाया और अनन्या के इन लुक्स से आईडिया लेकर अपडेट करें अपना हॉलिडे लुक
लंबे समय से लोग घर पर हैं और अब जब बाहर घूमने की परमिशन मिली हैं तो अधिकतर बॉलीवुड दीवाज़ बीच पर वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। साथ ही न्यू बीच हॉलिडे फैशन गोल्स भी सेट कर रही हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला। बॉलीवुड की कई दीवाज़ सारा अली खान, शनाया कपूर और अनन्या पांडे ने अपने कलरफुल आउटफिट से हमें इंस्पायर किया। तो चलिए देखते हैं कैसा था इन खूबसूरत हसीनाओं का हॉलिडे लुक-

सारा अली खान का मल्टी-पैटर्न वाला को-ऑर्ड सेट
सारा अली खान ने हॉलिडे लुक में मल्टी-पैटर्न वाले को-आर्ड सेट में अपने लुक को फ्लॉन्ट किया, जिसे शिवन और नरेश ने डिजाइन किया था। उनके पहनावे में बिकनी टॉप और स्लिट के साथ एक लंबी स्कर्ट शामिल थी। उनका यह आउटफिट डिजाइनर जोड़ी के कर्ट कलेक्शन से आया था। यह स्पार्कलिंग मल्टीकलर सेपरेट्स यकीनन काफी अट्रैक्टिव लग रहे थे। सारा ने अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए लाइट पिंक लिप शेड, पिंक चीकबोन्स और सटल कोहज आईज लुक रखा। वहीं हेयर्स को उन्होंने मिडिल पार्टिंग ओपन लुक दिया था।

येलो फ्लोरल सेपरेट्स में शनाया कपूर
शनाया कपूर अपने सेपरेट्स लुक में सुपर स्टनिंग लग रही थीं, जिसे फाल्गुनी शेन पीकॉक ने डिज़ाइन किया था। उसकी शिफॉन सेपरेट्स में पफ्ड स्लीव्स और स्कर्ट के साथ एक नॉटेड और प्लंजिंग-नेकलाइन ब्लाउज था। उनके पूरे अटायर में फ्लोरल पैटर्न और बोल्ड ज़ेबरा प्रिंट उनके लुक को और भी खास बना रहा था। शनाया ने अपने लुक को स्पाइसअप करने के लिए लुई वुइटन का सिग्नेजर बॉक्स पर्स भी कैरी किया। वहीं मेकअप फ्रंट में उन्होंने ग्लॉसी पिंक लिपशेड, पिंक चीकबोन्स और सटल कोहल आईज लुक रखा। हेयर्स को उन्होंने मिडिल पार्टिंग सॉफ्ट वेव्स लुक दिया।

कलरफुल सेपरेट्स में अनन्या पांडे
अनन्या पांडे इस लुक में बेहद ही ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं। उन्होंने एक प्यारा को-ऑर्ड सेट पहना, जिसमें फ्लेयर्ड स्लीव्स और मैचिंग स्कर्ट के साथ रफल्ड ब्लाउज़ शामिल था। आउटफिट में मल्टीकलर फ्लोरल एसेंट उसकी खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा रहे थे। अनन्या इस मैचिंग कलरफुल को-आर्ड सेट में बेहद ही स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक स्ट्रॉ हैट भी स्टाइल की। वहीं मेकअप फ्रंट में अनन्या ने नो मेकअप लुक कैरी किया।
आपको सारा अली खान, शनाया कपूर और अनन्या पांडे में से किसका लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
