Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गौरी खान का सिजलिंग लुक इंटरनेट पर वायरल, देखें स्टनिंग आउटफिट
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भले ही फिल्मों से दूर रहती हैं, लेकिन वह अपने आउटफिट और फैशन सेंस से इंटरनेट पर छाई रहती हैं। गौरी खान आज अपना 50 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। दिल्ली की रहने वाली गौरी खान का जन्म पंजाबी फैमिली में हुआ था।

गौरी की खूबसूरती को देख ही शाहरुख खान उन पर फिदा हो गए थे। गौरी फिल्मों में काम नहीं करती हैं, लेकिन अपने सिजलिंग और कमाल के ड्रेसिंग सेंस से बी टाउन की टॉप एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर देखतें हैं उनका स्टनिंग लुक।

ब्लैक आउटफिट में गौरी खान
गौरी खान अपने आउटफिट को बहुत ही कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं। गौरी खान इंटीरियर डिजाइनर हैं। ऐसे में गौरी खान अपने स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस का काफी ध्यान रखती हैं। उनके इस लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक शिमरी साइट कट गाउन पहना हुआ हैं। ब्लैक आउटफिट के साथ गौरी खान ने लाइट मेकअप कैरी किया हुआ हैं। खुले बालों और व्हाइट हील में गौरी खान गजब की खूबसूरत लग रही हैं।

ग्रीन शिमरी गाउन में गौरी खान
गौरी खान अक्सर अपने कमाल के ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं। उनके इस लुक की बात करें तो उन्होंने ग्रीन कलर का सीक्वेंस गाउन पहना हुआ हैं। ग्रीन कलर के इस शिमरी गाउन में गौरी खान गजब की खूबसूरत लग रही हैं। गौरी खान ने ग्रीन गाउन के साथ रेड कलर हील पहनी हुई हैं। गौरी खान के मेकअप की बात करें तो उन्होंने गाउन के साथ नो मेकअप लुक कैरी किया हुआ हैं। गौरी खान ने लाइट शेड की लिपस्टिक लगाई हुई हैं। उनका ये लुक बी टाउन की टॉप एक्ट्रेस के फैशन सेंस को टक्कर दे रहा है।

बेबी पिंक गाउन में गौरी खान
गौरी खान के इस लुक की बात करें तो उन्होंने बेबी पिंक कलर गाउन पहना हुआ हैं। गाउन के साथ उन्होंने मैचिंग का श्रग कैरी किया हुआ हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने डार्क पिंक कलर की हील पहनी हुई हैं। इस आउटफिट के साथ भी गौरी खान ने लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है।

गोल्डन सिल्ट ड्रेस में गौरी खान
गौरी खान अक्सर इवेंट और रेड कारपेट पर अपने लुक से सबको इंप्रेस करती आई हैं। उनके इस सिजलिंग लुक की बात करें तो उन्होंने गोल्डन कलर का स्लिट ड्रेस पहना हुआ है। डीप नेकलाइन वाले इस ड्रेस के साथ गौरी खान ने ब्लैक हील पहनी हुई है। गौरी खान के मेकअप की बात करें तो उन्होंने स्मोकि आई मेकअप कैरी किया हुआ हैं। खुले बाल और लाइट लिपस्टिक में गौरी खान गजब की खूबसूरत लग रही हैं।

ब्लैक वनपीस विद येलो जैकेट
गौरी खान का फैशन सेंस काफी कमाल का है। उनके इस लुक को देखे तो उन्होंने डीप नेक वाला ब्लैक वनपीस पहना हुआ हैं। ब्लैक वनपीस के साथ उन्होंने येलो जैकेट कैरी किया हुआ हैं। उनके मेकअप की बात करें तो उन्होंने सटल मेकअप किया हुआ हैं। शिमरी आईशैडो और बेबी पिंक लिपस्टिक लगाई हुई हैं। वेवी हेयरस्टाइल में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
