Latest Updates
-
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार
HBD Shahrukh Khan: इस उम्र में भी किंग खान दिखते हैं डेशिंग, देखें स्टाइलिश लुक्स

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान 57 साल के हो गए हैं। शाहरुख खान की फेन फ्लोइंग बहुत ज्यादा है। सोशल मीडिया पर भी शाहरुख खान छाए रहते हैं। अपने व्यवहार और एक्टिंग के साथ शाहरुख खान अपने स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। फैशनसेंस के नाम पर शाहरुख खान का एक अलग ही टेस्ट है, जो उनके सभी आउटफिट्स में साफ देखा जा सकता है। शाहरुख खान को क्लासी लुक ज्यादा पसंद है। उनके वॉर्डरोब में ज्यादातर पैंट-सूट के लिए एक अलग ही जगह है। स्लिम-फिट शर्ट के साथ ब्लैक ब्लेजर उनके क्लासिक को बनाए रखने में मदद करती है। लेकिन अपने फॉर्मल लुक के साथ शाहरुख खान कैजुअल आउटफिट्स को भी एक अलग अंदाज में कैरी करते हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपके लिए उनके स्टाइलिश लुक्स को शेयर कर रहे हैं।

टक्सीडो सूट कलेक्शन
किंग खान अपने फॉर्मल लुक के लिए भी जाने जाते हैं। उनके कलेक्शन की बात की जाए तो एक से बढ़कर एक टक्सी़ो सूट उनके वॉर्डरोब में मिल जाएगी। शाहरुख खान अच्छे से जानते है, किस इवेंट में उन्हें किस तरह के कपड़े स्टाइल करने है। उनके हर टक्सीडो सूट की किमत 1 लाख रुपये से ज्यादा ही है। उनके इस लुक को देख हर लड़की आज भी उनकी दिवानी हो जाती है।

वॉच कलेक्शन
शाहरुख खान के पास घड़ियों का भी एक शानदार कलेक्शन है। किंग खान के अक्सर महंगी घड़ियां पहने देखा जाता है। शाहरुख खान को TAG Heuer, रोलेक्स कॉस्मोग्राफ की ब्रेंडेड घड़ी पहनना पसंद करते हैं। इन वॉच की कीमत 8 लाख से ही शुरू होती है।

ऑपन बटन शर्ट
शाहरुख खान अपने कम्फर्ट जॉन में रहना पसंद करते हैं। लेकिन कम्फर्ट रहते हुए भी स्टाइलिश कैसे दिख सकते हैं, किंग खान को ये अच्छे से पता है। अपने ऑपन बटन लुक में शाहरुख खान काफी ग्लेमरस दिखते हैं। शाहरुख खान शर्ट्स को अपने शूट के दौरान पहने हुआ दिख जाते हैं।

हूडी लुक
शाहरुख खान अक्सर आउटिंग के दौरान अपने कम्फर्ट का ध्यान रखते हैं। उन्हें ज्यादातर एयरपोर्ट लुक में हूडी पहने देखा गया है। अपने हूडी लुक में शाहरुख खान काफी डेसिंग लगते हैं।

कूल जैकेट्स
शाहरुख खान अक्सर ही लेडर की जैकेट में नजर आते हैं। तो कभी डेनिम जैकेट में अपना चर्म लोगों पर बिखेरते हैं। शाहरुख की वॉर्डरोब में बहुत सारी जैकेट्स का कलेक्शन शामिल है। जिसे शाहरुख खान टी-शर्ट्स के साथ कैरी करते हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं उन्होने डेनिम जैकेट को किस शानदार तरीके से कैरी किया है।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications