Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फरहान और शिबानी के इन लुक्स से आइडियाज लेकर आप भी फ्लॉन्ट करें अपना कपल स्टाइल
शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में गिने जाते हैं और फैन्स उनकी शादी की खबर सुनने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, शादी की खुशखबरी देने से पहले वह कपल्स फैशन गोल्स भी सेट कर रहे हैं। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर जब भी साथ में नजर आते हैं तो उन दोनों का लुक बस देखते ही बनता है। वह एक-दूसरे के स्टाइल को कॉम्पलीमेंट करते हुए नजर आते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर के कुछ ऐसे लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आप भी स्टाइल इंस्पिरेशन ले सकते हैं-

शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर कपल गोल
दोनों को फॉर्मल इवेंट्स के लिए तैयार होना पसंद है और उनका यह लुक इस बात का सबूत हैं। एक अवार्ड शो के लिए, शिबानी ने सायशा शिंदे की मैटेलिक पर्पल ड्रेस को अपने लुक का हिस्सा बनाया। इस आउटफिट में उनके टोन्ड लेग्स बेहद ही स्टनिंग नजर आ रहे थे। वहीं, दूसरी ओर फरहान अख्तर ऑल-ब्लैक सूट एकदम हैंडसम हंक नजर आ रहे थे।

शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर स्टाइलिश लुक
शिबानी और फरहान अख्तर का यह लुक यकीनन काफी इंस्पिरेशनल है। इस लुक में शिबानी और फरहान ने मैचिंग हुडी का विकल्प चुना, जिसमें उनका लुक बेहद ही अलग नजर आ रहा था। जहां शिबानी दांडेकर ने अपनी हुडी के साथ टाई-डाई पैंट को पेयर किया, वहीं फरहान ने हुडी के साथ सफेद कार्गो पैंट को स्टाइल करने का ऑप्शन चुना।

शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर स्टनिंग अंदाज
एक कपल के रूप में शिबानी और फरहान ने लैक्मे फैशन वीक में प्रसिद्ध डिजाइनर पायल सिंघल के लिए बतौर शोस्टॉपर रैंप पर वॉक किया। उन दोनों के ही आउटफिट बेहद कलरफुल और खूबसूरत नजर आ रहे थे। जहां शिबानी के आउटफिट में कलरफुल पॉम पॉम थे, वहीं फरहान ने कुर्ता और पैंट प्रिंटेड सेट को स्टाइल किया।

शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर ट्रेडिशनल कपल लुक
वहीं, दिवाली 2021 सेलिब्रेशन के दौरान उन्होंने देसी आउटफिट का ऑप्शन चुना। फरहान ने इस अवसर पर एक बेसिक ब्लैक कुर्ता और व्हाइट पैंट को स्टाइल किया था, जबकि शिबानी ने वेलवेट ब्लाउज के साथ एक ट्यूल टियर साड़ी को चुना, जिसमें उनका लुक काफी रॉयल लग रहा था।



Click it and Unblock the Notifications
