Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
हिना खान से शिल्पा शेट्टी तक, क्लासी लुक के लिए कैरी करती हैं पैंट स्टाइल साड़ी, आप भी करें फॉलो
लड़कियों और महिलाओं में साड़ी का काफी क्रेज देखने को मिलता है। हर महिला के वॉर्डरोब में ट्रेडिशनल से लेकर स्टाइलिश साड़ी का कलेक्शन देखने को मिलता है। वहीं इन दिनों साड़ी में भी बहुत एक्सपेरिमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। अब मार्केट में जैकेट वाली साड़ी, पैंट स्टाइल साड़ी की मांग काफी बढ़ गई है।

फैमिली गेट टू गेदर या नाइट फंक्शन के लिए आप पैंट स्टाइल साड़ी पहन सकती हैं। इसे बांधने में अधिक समय खर्च नहीं होता है। कम समय में आप बहुत अच्छे से साड़ी कैरी कर सकती हैं।

पैंट स्टाइल साड़ी
इन दिनों पैंट स्टाइल साड़ी का क्रेज काफी देखने को मिल रहा हैं। पैंट स्टाइल साड़ी को आप डेनिम, लैगिंग, शरारा और पलाजो के साथ पहन सकती हैं। पैंट स्टाइल साड़ी फैशनेबल लुक के साथ इजी टू वेयर भी है। पैंट स्टाइल साड़ी पहनकर डांस करना बहुत ही आसान होता है, साथ ही चलने में किसी भी तरह की परेशानी नही होती है। पैंट स्टाइल साड़ी आप ऑफिस पार्टी और घर के छोटे फंक्शन में पहन सकती है।

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड में अपने साड़ी स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। पैंट स्टाइल साड़ी के ट्रेंड का श्रेय एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को जाता है। शिल्पा शेट्टी बी टाउन में सबसे पहले पैंट स्टाइल साड़ी में नजर आई थीं। शिल्पा शेट्टी अक्सर साड़ी के साथ एक्सपेरिमेंट करती नजर आती हैं। शिल्पा शेटी पैंट साड़ी के अलावा गाउन साड़ी भी पहन चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी ने ब्लैक कलर की पैंट साड़ी पहनी हुई हैं। शिल्पा ने पैंट स्टाइल के साथ स्टाइल ब्लाउज पहना हुआ हैं। स्टाइलिश लुक के लिए आप उनके इस लुक फॉलो कर सकती हैं।

विद्या बालन
विद्या बालन बी टाउन में अपने साड़ी डिजाइन के लिए जानी जाती हैं। विद्या बालन फिल्मों से लेकर असर जीवन में भी साड़ी में नजर आती हैं। विद्या बालन अक्सर स्टाइलिश साड़ी में नजर आती हैं। विद्या बालन कई बार पैंट स्टाइल साड़ी में नजर आ चुकी हैं। विद्या बालन के साड़ी की बात करें तो उन्होंने व्हाइट प्रिंट वाली पैंट स्टाइल साड़ी पहनी हुई हैं। पैंट साड़ी के साथ विद्या ने टॉप टाइप ब्लाउज पहना हुआ हैं।

हिना खान पैंट स्टाइल साड़ी
पैंट स्टाइल साड़ी का ना तो खुलने का डर होता है और ना ही खराब होने का डर होता है। हिना खान ने टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी में पैंट स्टाइल साड़ी पहन थी। हिना खान ने रेड कलर पैंट स्टाइल साड़ी और लाइट मेकअप कैरी किया हुआ था। हिना खान पैंट स्टाइल साड़ी में बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। पैंट स्टाइल साड़ी की सबसे खास बात यह है कि यह साड़ी जल्दी खराब नहीं होती ना ही खराब होना का कोई डर होता है।

सारा अली खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपने स्टाइलिश और बोल्ड लुक के लिए जानी जाती हैं। सारा अली खान भी पैंट स्टाइल साड़ी में नजर आ चुकी हैं। पैंट स्टाइल डिजाइन साड़ी में सारा अली खान का लुक काफी क्लासी देखने को लग रहा है। सारा अली खान ने लाइट ब्लू कलर की पैंट स्टाइल साड़ी पहनी हुई है। आप सारा अली खान के इस लुक को कैरी कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
