Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
रेड आउटफिट में नेहा और शिल्पा ने फ्लॉन्ट किया अपना स्टाइल
जब किसी पार्टी में जाना हो तो सबसे पहले मन में यही ख्याल आता है कि ऐसा क्या पहना जाए, जिससे पार्टी में हमारा लुक सबसे अलग व ब्यूटीफुल नजर आए। चाहे वह दोस्त का जन्मदिन हो या ब्राइडल शावर या बस कैजुअल हो, हमारे पास हमेशा कुछ न कुछ पार्टी करने की वजह होती है और जाहिर है कि पार्टी में हम सभी को अच्छे कपड़ों की जरूरत होती है। हो सकता है कि आप भी पार्टी के लिए कुछ यूनिक आउटफिट की तलाश में हों। ऐसे में आज हम आपको शिल्पा शेट्टी और नेहा धूपिया के लेटेस्ट लुक के बारे में बता रहे हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और नेहा धूपिया ने लेटेस्ट फोटो शूट की कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। दोनों ही डिवा ने रेड कलर को अपने लुक का हिस्सा बनाया। उनके यह आउटफिट पार्टी के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं। तो चलिए देखते हैं दोनों एक्ट्रेस का रेड कलर वेस्टर्न वियर लुक-

रेड प्रिंटेड ड्रेस में शिल्पा शेट्टी
डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 के लिए, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने हाफ स्लीव्स वाली क्लासिक-कॉलर रेड शर्ट ड्रेस को कैरी किया, जो अमृत कौर द्वारा लेबल अंक से आया था। उनकी फुल-लेंथ ड्रेस में राउंउ व्हाइट प्रिंट लुक उसे और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा था। अपने आउटफिट में स्ट्रक्चर एड करने के लिए शिल्पा ने मैरून लेदर बेल्ट को भी स्टाइल किया। शिल्पा के इस लुक को संजना बत्रा द्वारा स्टाइल किया गया। दिवा ने अपने लुक को ब्राउन हील्स की जोड़ी के साथ कंप्लीट किया। वहीं एसेसरीज में शिल्पा ने लारा मोरखिया के लेबल और आम्रपाली से आए सुंदर हैंडकफ और रिंग को कैरी किया। शिल्पा शेट्टी ने अपने हेयर्स को मिडिल पार्टिंग ओपन वेव्स लुक दिया। वहीं मेकअप में फिल्ड आईब्रो, पिंक आईशैडो, काजल, कॉन्टूरेड चीकबोन्स और पिंक लिप शेड के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।

रफ़ल रेड ड्रेस में नेहा धूपिया
फेमिना मिस इंडिया के लिए, नेहा धूपिया को वन-शोल्डर फ्रॉक-स्टाइल रेड मिडी ड्रेस को पहना, जिसे गौरी और नैनिका ने डिजाइन किया था। उनकी स्ट्रक्चर्ड ड्रेस में रफल्ड हेम और शोल्डर पर एक बिग रफल्ड डिटेलिंग थीं, जो उनकी मिडी ड्रेस को एक स्टाइलिश टच दे रही थी। नेहा के इस लुक को गुरलीन और सुखमनी द्वारा स्टाइल किया गया। दिवा ने अपनी ड्रेस को क्रिस्चियन लुबोटिन के प्वाइंटेड ब्लैक पम्पस के साथ पेयर किया। वहीं अपने इस लुक को नेहा ने ज्वैलरी फ्री रखा, लेकिन फिर भी वह बेहद ब्यूटीफुल लग रही थीं। मेकअप में नेहा ने ब्राउन आईशैडो, हाइलाइटेड चीकबोन्स और पेल पिंक लिपस्टिक के साथ अपने लुक को स्पाइसअप किया। वहीं हेयर्स को नेहा ने साइड पार्टिंग ओपन लाइट वेव्स लुक रखा।
आपको दोनों एक्ट्रेस में से किसका रेड कलर आउटफिट लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
