Latest Updates
-
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
व्हाइट रफल्स ड्रेस में नए फैशन गोल्स सेट कर रही हैं शिल्पा शेट्टी
जब भी कहीं बाहर जाने की बात होती है तो सबसे पहले मन में यही ख्याल आता है कि क्या पहना जाए। आमतौर पर, हम डिफरेंट कलर्स व पैटर्न को अपने लुक में शामिल करना चाहते हैं, ताकि एक स्टनिंग लुक क्रिएट किया जा सके। हालांकि, अगर आप चाहें तो बिना किसी प्रिंट यहां तक कि व्हाइट आउटफिट में भी एक स्टाइलिश लुक कैरी कर सकती हैं। जैसा कि हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने किया। शिल्पा शेट्टी हाल ही में एक व्हाइट रफल्स ड्रेस में नजर आई, जिसमें वह न्यू फैशन गोल्स सेट कर रही थीं। तो चलिए देखते हैं उनका यह स्टाइलिश लुक-

बता दें इस लुक में शिल्पा शेट्टी ने एक व्हाइट ड्रेस पहली थी, जिसमें बटन को शामिल किया गया था, जिससे यह एक शर्ट ड्रेस लुक दे रही थीं। आप भी अगर चाहें तो व्हाइट शर्ट को बतौर ड्रेस स्टाइल कर सकती हैं। शिल्पा ने अपने लुक को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए इसके साथ टेक्सचर्ड ब्राउन बेल्ट को पेयर किया था। शिल्पा की इस सफेद मिनी ड्रेस में रफल्ड नेकलाइन उनके लुक को काफी ट्रेन्डी बना रहे थे। इस ड्रेस के साथ शिल्पा ने फ्लोरल प्रिंटेड शॉर्ट्स के साथ पेयर किया था, जो उनकी ड्रेस के नीचे हाइड थे।

वहीं अगर बात एक्सेसरीज की हो तो इसमें भी उन्होंने एक स्टेटमेंट लुक क्रिएट किया। दो पेंडेंट नेकचेन्स, ब्रेसलेट्स, वॉच और रिंग्स से उन्होंने खुद को एक्सेसराइज किया। वहीं इसके साथ उन्होंने गोल्ड टोन्ड बड़ा शॉपिंग बैग भी कैरी किया था, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख है।
वहीं, मेकअप को उन्होंने बेहद सटल रखा था और हेयर्स को मिडिल पार्टिंग ओपन वेव्स लुक दिया था। आउटिंग और केजुअल्स के लिए शिल्पा का यह लुक काफी अच्छा है। आपको शिल्पा शेट्टी का यह रफल्स ड्रेस लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में अवश्य बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
