Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
श्रद्धा और परिणिति दोनों ने एयरपोर्ट पर पहना लॉन्ग ओवरकोट, किसका लुक था बेहतर
जिस तरह बॉलीवुड दीवाज़ का रेड कारपेट लुक काफी एक्साइटिंग और इंस्पिरेशनल होता है, ठीक उसी तरह एयरपोर्ट लुक में भी वह अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। अगर आप केजुअल लुक को एक स्टाइलिश और क्लासी तरीके से कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस के एयरपोर्ट लुक पर एक बार जरूर नजर डालनी चाहिए। हाल ही में श्रद्धा कपूर और परिणीति चोपड़ा ने अपने एयरपोर्ट आउटफिट्स को बेहद ही स्टाइलिश तरीके से कैरी किया। दोनों दिवाओं ने अपने फैशन गेम में लॉन्ग ओवरकोट को स्टाइल किया। जहां एक ओर श्रद्धा ने काले रंग का कोट पहन रखा था, उवहीं दूसरी ओर परिणीति ने भूरे रंग के ओवरकोट को चुना। तो चलिए देखते हैं कैसा था दोनों दीवाज़ का लॉन्ग ओवरकोट एयरपोर्ट लुक-

ब्लैक ओवरकोट में श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर ने फुल-स्लीव ओपन-फ्रंट लॉन्ग ब्लैक ओवरकोट में अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट किया, जिसमें व्हाइट पर्ल डिटेलिंग बटन थे। श्रद्धा ने अपने कोट को एक क्लासिक-कॉलर सफेद शर्ट के साथ लेयर किया। इस शर्ट में लॉन्ग नॉटेड पैनल इसे बेहद स्टाइलिश बना रहा था। छिछोरे एक्ट्रेस ने अपनी शर्ट को हाई वेस्ट ट्राउज़र के साथ टीमअप किया। श्रद्धा ने ब्लैक एंकल लेंथ हील बूट्स से अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं इस आउटफिट के साथ श्रद्धा ने साइड-पार्टेड ओपन कर्ल्स लुक रखा। साथ ही उनका फेस ब्लैक मास्क से कवर था।

ब्राउन ओवरकोट में परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा ने फुल-स्लीव लॉन्ग-लैपल ओपन-फ्रंट ब्राउन लॉन्ग ओवरकोट पहना। परिणिति ने अपने इस ब्राउन ओवरकोट को डार्क ब्लू सेपरेट्स के साथ लेयर किया, जिसमें एक क्रू-नेक प्लेन क्रॉप टॉप और हाई वेस्ट मैचिंग पैंट शामिल था। द गर्ल ऑन द ट्रेन एक्ट्रेस परिणिति ने अपने लुक को ब्लैक लॉन्ग बूट्स के साथ कंप्लीट किया। वहीं एसेसरीज में परिणिति ने एक थिन गोल्ड-टोन्ड चेन नेक पीस को कैरी किया। साथ ही व्हाइट नेल पेंट और व्हाइट हैंडबैग भी स्टाइल किया। परिणिति ने अपने फेस को ब्लैक मास्क के साथ कवर किया हुआ था। परिणिति ने हेयर्स को ओपन रखने की जगह पोनीटेल बनाया और सॉफ्ट कोहल आईज से अपने लुक को कंप्लीट किया।
हमें तो दोनों ही एक्ट्रेस का एयरपोर्ट लुक काफी अच्छा लगा। आपको श्रद्धा कपूर और परिणिति चोपड़ा में से किसका लुक ज्यादा अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
