Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
केजुअल एयरपोर्ट लुक में भी बेहद ब्यूटीफुल लग रही हैं श्रद्धा कपूर
गर्मी के मौसम में वैसे तो लड़कियां कई तरह के आउटफिट्स को अपने वार्डरोब में जगह देती हैं, लेकिन जींस एक ऐसा परिधान है, जो हर उम्र की महिला को पहनना पसंद होता है। डेनिम जींस की खासियत यह है कि आप इसे एक नहीं, बल्कि कई अलग-अलग तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं। केजुअल में टॉप से लेकर टी तक यह आपको हर बार एक न्यू लुक देता है। हो सकता है कि इस बार समर में आप डेनिम जींस को एक केजुअल लेकिन स्टाइलिश तरीके से पहनना चाहती हों, तो आप श्रद्धा कपूर के लुक से आईडिया ले सकती हैं। हाल ही में श्रद्धा एयरपोर्ट पर डेनिम जींस में नजर आईं, जिसमें उनका लुक बस देखते ही बन रहा था। तो चलिए देखते हैं श्रद्धा का

यह लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक-
अपने एयरपोर्ट लुक के लिए आशिकी 2 एक्ट्रेस ने एक बैगी मॉम जींस को कैरी किया, जिसमें वह एक चिक लुक दे रही थीं। श्रद्धा ने इस डेनिम जींस को ब्लू क्रॉप्ड टी के साथ पेयर किया। श्रद्धा का यह लुक यकीनन इस मौसम के लिए एक कूल ऑप्शन है। अपने लुक को एन्हॉन्स करने के लिए साहो एक्ट्रेस ने इस टी के साथ पेस्टल ब्लू क्रॉप्ड शर्ट की लेयरिंग की, जिसमें उनका लुक
यकीनन काफी स्टनिंग लग रहा था।
उनके आउटफिट के म्यूट कलर पैलेट यकीनन काफी सूदिंग वाइब्स दे रहे थे। अपने इस कूल लुक को एक स्पोर्टी टच देने के लिए श्रद्धा ने चंकी व्हाइट स्नीकर्स को भी कैरी किया। इसके अलावा उन्होंने अपने आउटफिट के साथ पिंक बैग को अपने कंधे पर हैंग किया। एक व्हाइट मास्क से उनका पूरा फेस कवर था। वहीं इस मास्क के अलावा उन्होंने राउंड गॉगल्स को भी अपने लुक का हिस्सा बनाया, जिसके कारण उनके फेस का काफी हिस्सा कवर हो गया था। वहीं हेयर्स को श्रद्धा ने मिडिल पार्टिंग ओपन लुक दिया।
तो आपको श्रद्धा कपूर का यह एयरपोर्ट लुक कैसा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
