Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
इस नवरात्रि इन बॉलीवुड डीवाज के येलो कलर लुक्स से लें आईडियाज और दिखें स्टनिंग
नवरात्रि आज से शुरू हो गई है। इस खास अवसर पर मां की भक्ति व आराधना करने के साथ-साथ महिलाएं अपने लुक पर भी उतना ही ध्यान देना चाहती हैं। चूंकि कलर्स का आपके मूड से एक गहरा नाता है, इसलिए यह जरूरी है कि आप नवरात्रि के दिनों में ऐसे कलर्स को पहनें, जो आपके भीतर खुशी व सकारात्मकता का संचार करें। इस लिहाज से, नवरात्रि के पावन अवसर पर येलो कलर पहनना यकीनन एक अच्छा आईडिया है। पीला रंग खुशी और आशावाद का प्रतीक है, तो ऐसे में आप नवरात्रि के दिनों में मां की भक्ति करते हुए अगर पीला कलर पहनती हैं तो इससे आप अपने जीवन में भी एक नई उर्जा का संचार कर सकती हैं। इस रंग को एक स्टाइलिश तरीके से पहनने के लिए आप बॉलीवुड डीवाज के कुछ बेहतरीन लुक्स से आईडियाज ले सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको श्रद्धा कपूर, दीया मिर्जा और अन्य डीवाज़ के येलो कलर लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी पसंद आएंगे-

दीया मिर्जा की पीली कलमकारी साड़ी
यदि आप नवरात्रि पर साड़ी पहनने का मन बना रही हैं, तो आप दीया मिर्जा की तरह एक साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। दीया मिर्जा की यह साड़ी हाथ से बुने हुए रेशम से तैयार की गई है, जिसमें आर्गेनिक कलर्स का उपयोग करके श्री कालाहस्ती के कारीगरों द्वारा हाथ से पेंट की गई कलमकारी का काम किया गया है। जो इस साड़ी को एक खूबसूरत टच दे रहा है। दीया मिर्जा के इस लुक को थिया टेकचंदने द्वारा स्टाइल किया गया। वहीं इस ब्यूटफुल साड़ी को अर्चना जाजू द्वारा डिजाइन किया गया था, जिसमें नेचर इंस्पायर्ड ग्रीन कलर को बेहद खूबसूरती के साथ शामिल किया गया। दीया ने इस साड़ी के साथ हाफ स्लीव्स ब्लाउज को पेयर किया। वहीं एसेसरीज में दीया ने गोल्ड चोकर और बैंगल्स को पेयर किया। मेकअप को दीया ने मिनिमल ही रखा। उन्होंने पिंक टोन मेकअप और ग्लॉसी आई शैडो ने अपने लुक को हाइलाइट किया था। लाइट कर्ल ओपन हेयर उनके लुक को खास बना रहे थे।

श्रद्धा कपूर की मस्टर्ड येलो फ्लोरल साड़ी
अर्पिता मेहता द्वारा डिज़ाइन की गई इस येलो कलर फ्लोरल साड़ी में श्रद्धा कपूर बेहद ही एलीगेंट व ब्यूटीफुल नजर आ रही थीं। श्रद्धा के इस लुक को नम्रता दीपक द्वारा स्टाइल किया गया। इस साड़ी में मिरर-वर्क और टैसल्स के साथ सिल्वर-टोन्ड फ्लोरल एक्सेंट इसे नवरात्रि फेस्टिवल के लिए एक परफेक्ट च्वॉइस बना रहे हैं। श्रद्धा ने इस साड़ी को स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया। श्रद्धा ने इस साड़ी के साथ गोल्ड बैंगल्स और एक मांगटीका कैरी किया। साथ ही एक गोल्डन चेक्ड पोटली बैग उनके लुक को बेहद खास बना रही थी। मेकअप में श्रद्धा ने पिंक लिप शेड, कंटूरेड चीकबोन्स और कोहल के साथ सॉफ्ट गोल्डन आई शैडो लुक कैरी किया।

आमना शरीफ का येलो फ्लोरल सूट
रूही एक्ट्रेस आमना शरीफ पीले रंग के फ्लोरल सूट में यकीनन बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अगर आप नवरात्रि में एक सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक कैरी करना चाहती हैं तो आमना शरीफ के इस लुक को रिक्रिएट करें। उनका यह कुर्ता सेट सुरीना चौधरी द्वारा डिजाइन किया गया था। यह एक कॉटन सनशाइन-येलो कुर्ता सेट था जिसमें व्हाइट कलर की फ्लोरल डिटेलिंग बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। इस सूट के साथ आमना ने येलो दुपट्टे को पेयर किया। इसके साथ उन्होंने स्टेटमेंट चांदबाली इयररिंग्स को स्टाइल किया। मेकअप को पिंक टोन और लाइट कोहल लुक दिया गया था। नवरात्रि में दिन से लेकर इवनिंग तक में आप इस लुक को कैरी कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
