Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
गोल्डन लहंगे में वेडिंग फैशन गोल्स सेट कर रही हैं श्रद्धा कपूर
जब वेडिंग में जाने की बात आती है तो सबसे पहले लहंगे में खुद को स्टाइल करने का ख्याल आता है। लहंगा सिर्फ दुल्हन के लिए ही नहीं होता, बल्कि दुल्हन की बहनें, सहेलियां या फिर बेहद करीबी रिश्तेदार भी लहंगा पहनना पसंद करते हैं। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि वेडिंग फंक्शन के लिए लहंगा एक परफेक्ट ऑप्शन है। हालांकि वेडिंग फंक्शन के लिए लहंगा सलेक्ट करना आपके लिए एक मुश्किल टास्क हो सकता है। हो सकता है कि आपने कई स्टोर्स पर विजिट किया हो, लेकिन फिर भी आपको वेडिंग फंक्शन के लिए एक बेहतरीन लहंगा ना मिल पाया हो। ऐसे में आप बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के लुक्स के आईडियाज ले सकती हैं। इन दिनों श्रद्धा अपने कजिन प्रियांक शर्मा की शादी को एन्जॉय कर रही हैं। साथ ही वह अपकमिंग वेडिंग सीजन के लिए नए फैशन गोल्स भी सेट कर रही हैं। हाल ही में श्रद्धा गोल्डन लहंगे में नजर आईं, जिनमें उनका लुक बेहद रॉयल लग रहा था। श्रद्धा ने इस लहंगे को कॉन्ट्रास्टिंग सी-ब्लू दुपट्टे के साथ स्टाइल किया। जो उनके लुक को और भी खास बना रहा था। तो चलिए देखते हैं कैसा था श्रद्धा कपूर का गोल्डन लहंगा लुक-

प्रियांक और शाज़ा की शादी के लिए, श्रद्धा कपूर ने एक हैवी गोल्डन बनारसी लहंगा पहन रखा था, जिसे उनकी मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने डिज़ाइन किया था। इस लहंगे में गोल्डन और व्हाइट थ्रेड से जरदोसी काम किया गया था, जो उस लहंगे को और भी ज्यादा रॉयल लुक दे रहा था।
बागी 3 एक्ट्रेस को नम्रता द्वारा स्टाइल किया गया। श्रद्धा ने अपने लहंगे को हाफ स्लीव्स वी-शेप्ड नेकलाइन के साथ मैचिंग एंब्रायडिड ब्लाउज के साथ पेयर किया। इसके साथ श्रद्धा ने वन शोल्डर पर कॉन्ट्रास्टिंग सी-ब्लू शीयर दुपट्टा कैरी किया। उनके दुपट्टे में मोटा गोल्डन बॉर्डर भी था और उन्होंने अपने लुक को एक जोड़ी हील्स के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। साहो एक्ट्रेस ने व्हाइट पर्ल डिटेलिंग हैवी गोल्ड टोन्ड झुमके, एक हैवी चोकर, ब्लू और गोल्डन बैंगल्स और रिंग्स से अपने लुक को एसेसराइज किया, जो मनुभाई द्वारा लेबल मधुबन से आई थीं। गोल्डन रिस्ट-वॉच ने उनके लुक को और भी निखार दिया।

वहीं मेकअप फ्रंट में, श्रद्धा ने फाउंडेशन और कंसीलर के न्यूनतम अनुपात के साथ एक परफेक्ट बेस बनाया और अपने टी-ज़ोन, चीकबोन्स और जॉलाइन को हाईलाइट किया। छोटी काली बिंदी, ब्लैक कोहल, लाइट आईशैडो, सॉफ्ट ब्लश और पेल पिंक लिपस्टिक ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। स्ट्रीट डांसर 3 डी एक्ट्रेस ने हाई पोनीटेल से अपने हेयर्स को स्टाइलिश टच दिया।
आपको श्रद्धा कपूर का यह लेटेस्ट गोल्डन लहंगा लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications