Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
सिल्वर वेस्टर्न वियर में गजब ढा रही हैं श्वेता तिवारी, एक बार देखने के बाद नजरें नहीं हटेंगी आपकी
पॉपुलर इंडियन टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ना सिर्फ परदे पर हम सभी को प्रभावित करती हैं, बल्कि उनका स्टाइलिंग सेंस भी गजब का होता है। फिर चाहे बात इंडियन वियर की हो या फिर वेस्टर्न वियर की। श्वेता तिवारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने लेटेस्ट फोटोशूट्स की तस्वीरें साझा करती रहती हैं और उनका हर लुक एकदम डिफरेंट व स्टाइलिश होता है। पिछले दिनों श्वेता तिवारी ने अपनी धोती स्टाइल साड़ी से हमें इंप्रेस किया। अब वह सिल्वर कलर की वेस्टर्न रैप ड्रेस में नजर आईं। जिसमें उनका लुक बेहद ही स्टनिंग और स्टाइलिश था। नाइट पार्टी के लिए श्वेता के इस लुक से आईडिया लिया जा सकता है। तो चलिए देखते हैं कैसा था श्वेता का यह लेटेस्ट लुक-

कसौटी जिन्दगी की एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का यह सिल्वर वेस्टर्न वियर आउटफिट बेहद की गार्जियस है। इस सिल्वर शिमरी रैप ड्रेस में वह कॉकटेल पार्टी के लिए नए फैशन गोल्स सेट करती नजर आ रही थीं। श्वेता ने खुद को स्टाइल करने के लिए स्लीवलेस वन शोल्डर बोल्ड ड्रेस को चुना। श्वेता की यह ड्रेस लेबल निमा से आई थी। उनकी शिमरी क्लासी रैप ड्रेस में साइड नॉट के साथ ओवरलैप डिटेलिंग की गई थी। वहीं हाई-लो हेमलाइन उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहा था। श्वेता के इस लुक को विक्टर रॉबिन्सन द्वारा स्टाइल किया गया। कसौटी ज़िन्दगी की एक्ट्रेस ने अपनी इस पार्टी-परफेक्ट ड्रेस को सीक्वेंस सिल्वर हील्स के साथ पेयर किया, जो ना सिर्फ उनके आउटफिट के साथ मैच कर रहा था, बल्कि उनके ओवरऑल लुक को कॉम्पलीमेंट भी कर रहा था।

वहीं एसेसरीज में श्वेता ने द ज्वैल गैलरी ब्रांड से मैचिंग चंकी रेक्टेंगल शेप्ड ईयररिंग्स को स्टाइल किया। श्वेता का मेकअप लुक भी एकदम नाइट पार्टी परफेक्ट था। फाउंडेशन और कंसीलर से बेस तैयार करने के बाद श्वेता ने टी-जोन को हाईलाइट किया। वहीं कोल्ड आईज, डार्क मैचिंग आईशैडो, ब्लैक लाइनर, फॉल्स आईलैशेज और ग्लॉसी पिंक लिप शेड अप्लाई किया। हेयर्स को श्वेता ने साइड पार्टिंग ओपन कर्ल्स लुक कैरी किया।
आपको श्वेता का यह लेटेस्ट सिल्वर वेस्टर्न वियर लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
