Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पार्टी में श्वेता तिवारी की तरह पहनें ग्रीन रफल्स गाउन
पार्टी का मतलब है, जमकर डांस करना, अपना पसंदीदा स्नैक्स खाना, फैशनेबल ड्रेस पहनना और ढेर सारी तस्वीरों को क्लिक करवाना। है ना? हर महीने, हम किसी ना किसी पार्टी में शामिल होते हैं, यह एक गैदरिंग या शादी का रिसेप्शन होता है। इसलिए, यह कहा जा सकता है कि पार्टियां हमेशा अंतहीन होती हैं और हर बार हमारी यही इच्छा होती है कि हम हर पार्टी में एक न्यू आउटफिट पहनें और स्टाइलिश दिखें। और आज, हमारे पास आपके लिए एक शानदार फैशन इंस्पिरेशन है। हाल ही में, लोकप्रिय भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह हरे रंग के रफ़ल गाउन में पहने हुए नजर आ रही थीं और हमेशा की तरह वह इस गाउन में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। अगर आप भी चाहें तो उनके इस गाउन से आईडियाज लेकर अपने पार्टी वार्डरोब में एड करके अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। तो, आइए हम उनके आउटफिट पर एक नज़र डालें और इसे फैशन गोल्स के लिए डिकोड करें।

तो, इस लुक में श्वेता तिवारी एक प्लंजिंग-नेकलाइन वाले चमकीले हरे रंग के गाउन को पहना था, जो कि लेबल माया कल्चर से आया था। इस गाउन में नेकलाइन और वेस्ट पर चेकर्ड प्रिंट को शामिल किया गया था। वहीं, शोल्डर पर और हाई-लो बॉटम बॉर्डर पर हैवी रफल्स स्टाइल उनके लुक को और भी अधिक ड्रेमेटिक बना रहा था। श्वेता तिवारी के इस लुक को विक्टर रॉबिन्सन द्वारा स्टाइल किया गया। कसौटी ज़िन्दगी की अभिनेत्री ने निधि भंडारी द्वारा डिजाइन पिंक सीक्वेंस हील्स को कैरी किया। जो उनके लुक में कॉन्ट्रास्टिंग फैक्टर को एड किया। श्वेता ने अपने इस लुक को अवनी गुजराल द्वारा डिजाइन किए गए लॉन्ग गोल्ड-टोन्ड व्हाइट पर्ल डिटेल्ड ईयररिंग्स से एसेसराइज किया।

वहीं मेकअप फ्रंट पर, फाउंडेशन और कंसीलर के सही अनुपात के साथ, श्वेता ने अपने टी-ज़ोन, चीकबोन्स, और जॉलाइन को थोड़ा हाईलाइट किया। फिल्ड ब्रो, कोहल आईज, ब्लैक आईलाइनर, मस्कारा, लाइट आई शैडो, न्यूड लिपस्टिक ने उसके लुक में चार-चांद लगा दिए। अभिनेत्री ने अपने हेयर्स को साइड-पार्टेड स्लीक ओपन लुक दिया, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
तो आपको श्वेता तिवारी का यह ग्रीन गाउन लुक कैसा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
