Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
20 इंच कैंसर के निशान के साथ सोनाली ने कराया लेटेस्ट फोटोशूट, दिखी कॉन्फिडेंट और खूबसूरत
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे सही मायनों में 'बोल्ड एंड ब्यूटीफूल' शब्दों का बेहतरीन उदाहरण हैं। जुलाई 2018 में सोनाली ने कैंसर की खबर सुनाकर फैंस को चौंका दिया था। उसके बाद सोशल मीडिया में आए दिन सोनाली के कैंसर से जुड़ी कई तरह की खबरें सामने आने लगी। सोनाली ने बहादुरी के साथ कैंसर को हराकर जिंदगी में आगे बढ़ी। हाल ही में सोनाली ने एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया हैं, जिसमें वो कैंसर के 20 इंच के घाव के साथ नज़र आ रही हैं जो उन्हें कैंसर सर्जरी के दौरान मिला था। उन्होंने इस फोटोशूट से जुड़ी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम में भी शेयर की है।

हाल ही में उन्होंने Vogue India को अपने बालों को कटवाने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अब वह बिना बालों के साथ अपने इस लुक के साथ काफी सहज हो गई हैं, अब वो अपने बालों को मिस नहीं करती हैं। हालांकि उन्हें अपने बालों से बहुत प्यार था।

मुझे हमेशा से ग्लैमरस दिखना पसंद है। किसे अच्छा दिखना पसंद नहीं है, पर मुझे अब बदसूरत जैसा कुछ महसूस नहीं होता है। बिना बालों के भी सोनाली अपने कॉन्फिडेंस की वजह से इस फोटोशूट में बेहद गजब का कहर ढा रही हैं। 44 साल की उम्र में भी उनका अंदाज वही पुराना वाला लग रहा है।

इस फोटोशूट में सोनाली अलग-अलग तरह के आउटफिट्स में नजर आ रही हैं। ये सारी ड्रेसेज उनकी पर्सनेलिटी से मैच करते हुए नजर आ रहा है।

गौरतलब है कि जुलाई में एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को कैंसर होने की बात का खुलासा किया है। सोनाली ने बताया है कि उन्हें हाई-ग्रेड कैंसर हुआ है और इसका इलाज उन्होंने न्यूयॉर्क में करवाया था।



Click it and Unblock the Notifications
