Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सोनम कपूर की तरह विंटर में खुद को करें स्टाइल और दिखें गार्जियस
बॉलीवुड में अगर वास्तव में कोई स्टाइल डीवा है तो वह है सोनम कपूर। वह हमेशा अपने आउटफिट को एक ट्विस्ट के साथ कैरी करती हैं और इसलिए उनका हर लुक बेहद डिफरेंट लगता है। साथ ही साथ वह अपने हर लुक के साथ एक स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट करती हैं। अभी कुछ सप्ताह पहले अपने पति आनंद आहूजा के लेबल भाने की सालगिरह मनाई थी और इसकी तस्वीरें हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट की थीं। इस खास मौके पर सोनम भाने लेबल के ब्लैक कलर आउटफिट में नजर आई। इस सेलिब्रेशन के लिए सोनम ने लंदन में अपने पसंदीदा रेस्तरां चूक्स में विजिट किया और वहां की तस्वीरों को अपने फैन्स के साथ शेयर किया। सोनम कपूर का यह लुक विंटर नाइट पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। तो चलिए देखते हैं कैसा था सोनम का यह लेटेस्ट लुक-

इस लुक में सोनम कपूर आहूजा ने भाने ब्रांड की वी-शेप नेकलाइन वाली ब्लैक फ्रॉक स्टाइल वेलवेट मिडी ड्रेस को कैरी किया। इस मिडी ड्रेस में बॉटम से प्लीट्स लुक दिया गया था, जो इसे हल्का फ्लेयर्ड बना रहा था। इस मिडी ड्रेस के साथ सोनम ने थिन ब्राउन बेल्ट को स्टाइल किया। अपने आउटफिट की लेयरिंग के लिए सोनम ने एक चौथाई स्लीव्स वाले ओपन फ्रंट व्हाइट निटेड जैकेट को पहना, जिसमें बार्डर पर व्हाइट एंड ब्लैक चेकर्ड पैटर्न दिया गया था। सोनम ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए जैकेट के साथ ब्लैक ग्लव्स और स्टॉकिन्स पहनीं। उन्होंने फुटवियर में ब्लैक एंड व्हाइट पैटर्न लोफर्स को पहना।
वहीं एसेसरीज में सोनम ने व्हाइट पर्ल गोल्ड टोन्ड डैंगल्ड ईयरिंरंग्स पहनें। इसके साथ सोनम ने डार्क ब्राउन बॉक्स स्टाइल बैग भी कैरी किया, जो उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहा था।
मेकअप में सोनम ने पार्टी लुक रखा। उन्होंने फाउंडेशन और कंसीलर को अप्लाई करने के बाद टी-जोन को हाईलाइट किया। आईज में उन्होंने शिमरी कॉपर आईशैडो और हैवी काजल लगाया। मस्कारा से उन्होंने अपने आईमेकअप को कंप्लीट किया। वहीं लिप्स के लिए उन्होंने ग्लॉसी न्यूड लिप शेड को चुना। हेयर्स में सोनम ने साइड पार्टिंग ओपन वेव्स लुक रखा।
सोनम का यह लुक नाइट फंक्शन के लिए एकदम परफेक्ट है। आपको सोनम का यह लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
