Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सोनम कपूर का यह पैटर्न आउटफिट सेट कर रहा है न्यू फैशन गोल्स
बॉलीवुड की फैशनिस्ता सोनम कपूर हमेशा ही अपने स्टाइल से सबको इंस्पायर करती हैं। हाल ही में सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्लैक टॉप के साथ रेड स्कर्ट टीमअप करके तस्वीर पोस्ट कीं। जिसमें वह एक बार फिर से अपना स्टाइल फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। उनका यह आउटफिट ना सिर्फ फैशन के नए गोल्स सेट कर रहा था, बल्कि यह भी सिखा रहा था कि दो अलग-अलग पैटर्न को एक साथ किस तरह स्टाइल किया जा सकता है। सोनम का यह आउटफिट एर्डेम लेबल से आया था। अगर आप भी केजुअल में एक स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं तो सोनम के इस लेटेस्ट लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कैसा था सोनम का यह लेटेस्ट लुक-

इस लुक में सोनम ने हाई नेक ब्लैक टॉप को कैरी किया था, जिसमें व्हाइट टोन का सटल पैटर्न इसे और भी खूबसूरत बना रहा था। इस फुल स्लीव्स टॉप के एंड्स पर खूबसूरत पैटर्न था। सोनम ने इस फुल स्लीव्स हाई नेक टॉप के साथ रेड कलर की स्कर्ट को टीमअप किया। इस रेड मिडी स्कर्ट पर ब्लैक एंड व्हाइट कलर का फ्लोरल प्रिंट था। वैसे तो अमूमन पैटर्न लुक के साथ प्लेन आउटफिट को कैरी किया जाता है, लेकिन अगर आप दो अलग-अलग प्रिंट्स को अपने लुक का हिस्सा बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप सोनम के इस लेटेस्ट लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। डे आउटिंग के लिए सोनम का यह लुक एकदम परफेक्ट है।
सोनम ने इस लुक में नो एसेसरीज लुक रखा। वहीं अगर मेकअप की बात हो तो उसे भी सोनम ने बेहद सटल रखा। उन्होंने ग्लॉसी पिंक लिप शेड के साथ पिंक चीक्स लुक रखा। आई मेकअप को सोनम ने लाइट ही रखा। वहीं हेयर्स को मिडिल पार्टिंग ओपन लुक रखा गया। सोनम कपूर आहूजा को मार्था वार्ड ने स्टाइल किया था।
आपको सोनम कपूर का यह पैटर्न आउटफिट लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
