Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
कांस 2019: मॉर्डन महारानी लुक में दिखी सोनम कपूर, सामने आए और भी लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत, ऐश्वर्या राय के बाद अब बारी है बॉलीवुड की फैशनिस्ता सोनम कपूर की जो अपने अपीरियेंस से 72 वें कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर चार चांद लगाएंगी। सोनम कपूर 72 वें कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने के लिए पहुंच चुकी है।

सोनम कपूर के कांस से एक नहीं बल्कि तीन लुक सामने आ चुके हैं। जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। आइए एक नजर डालते है सोनम के इन लुक्स पर।

First Look
सोनम कपूर अपने पहले लुक में Maison Valentino के रेड रफ्ल्ड ओवरसाइज्ड गाउन में नजर आई। इस गाउन हाई नेक शीर इस ड्रेस की खूबसूरती बढ़ा रहा था। इस आउटफिट्स के साथ सोनम ने लूज ब्रेड हेयरस्टाइल के बनाई थी बालों को अट्रेक्टिव लुक देने के लिए उन्होंने इसे सफेद फूलों से सजाया था, जो काफी खूबसूरत लग रहा था। बात करें सोनम के मेकअप की तो वो बिल्कुल परफेक्ट था। शिमरी पिंक आईशेडो, के साथ आईलाइनर और बहुत सारा हाईलाइटर का इस्तेमाल किया था।

Second Look
इसके बाद सोनम कपूर ने अपना एक और लुक शेयर किया जिसमें वो पर्पल गाउन पहने नजर आईं, ये गाउन Elie Saab द्वारा डिजाइन किया गया था। उनकी ड्रेस में लगा ओवरसाइज्ड बो (Bow) और केप उनकी ड्रेस को और खूबसूरत बना रहा था। इस लुक के साथ सोनम ने साइड पार्टिंग कर पोनी टेल बनाई और इसके साथ सोनम ने Chopard jewellery के डायमंड ईयररिंग्स पहने। अपने लुक को पूरा करते हुए सोनम ने इसके साथ न्यूड मेकअप किया

Third Look
सोनम का जो तीसरा लुक सामने आया वो भी बेहद खूबसूरत था।
सोनम ने अपने तीसरे लुक के लिए अपने फेवरेट डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोंसला का कस्टमाइज्ड गोल्डन कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था, जिसमें वो किसी मॉर्डन राजकुमारी से कम नहीं लग
रही थी। सोनम का ये गाउन में आगे की तरफ निकली हुई प्लेट्स साड़ी की भी फील दे रहा था। सोनम के गाउन का एक स्लीव्स बहुत उभरा हुआ था जिसे दुपट्टे का भी लुक दिया हुआ था।
इस आउटफिट में सोनम को देसी लुक के लिए सोनम ने बन बनाया हुआ था और दुपट्टे को बन के ऊपर सेट किया गया था। और इसी ड्रेस के मेटेरियल से चोकर बनाया गया था जो इस ड्रेस की खूबसूरती को बढ़ा रहा था। इस ड्रेस में सोनम काफी खूबसूरत लग रही थीं। बात करें सोनम के मेकअप की तो उन्होंने स्मोकी आईज, ब्राउन लिप्स और गालों में ब्लश पिंक का इस्तेमाल किया था।



Click it and Unblock the Notifications











