Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शादी के लिए चूड़ा, मंगलसूत्र और लंहगा का ये डिजाइन है परफेक्ट, सोनम कपूर का स्टाइल आज भी ट्रेंडिंग
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को 2 साल हो गए है। आज यानी 8 मई को सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी हुई है। सोनम कपूर की शादी के दौरान उनके ट्रैडिशनल आउटफिट काफी चर्चा में रहा था। आज दो साल बाद भी सोनम कपूर का शादी का लंहगा, मंगलसूत्र ट्रेंड में बना हुआ है। सोनम कपूर ने अपनी मेहंदी से लेकर रिसेप्शन में काफी स्टाइलिश और ट्रैडिशनल आउटफिट कैरी किया हुआ था। आज भी उनका स्टाइलिश आउटफिट काफी ट्रेंड में है। चलिए डालते है एक नजर

लाल लंहगा
सोनम कपूर ने अपनी शादी के दौरान लाल रंग का लंहगा पहना था। लहंगे पर गोल्डन वर्क किया हुआ था। सोनम कपूर का ये खूबसूरत लंहगा अनुराधा वकीन ने डिजाइन किया था। इस लहंगे की खास बात यह है कि हेवी वर्क किया हुआ था। गोल्डन बार्डर वर्क के चलते सोनम कपूर का लंहगा लड़कियो को काफी पसंद आया है। सोनम के स्टाइल की बात करें तो उन्होंने लहंगे के दुपट्टे को साड़ी के पल्लू की तरह बांध रखा था जिससे लहंगे का लुक और भी निखर कर आया। सोनम कपूर ने लाल लहंगे के साथ ट्रैडिशन ज्वैलरी पहनी हुई थी। उन्होने एथनिक चोकर, नेकलेस के साथ हेवी मांगटीका पहना हुआ था। उनका ये लुक आज भी गर्ल्स के लिए परफेक्ट लुक है।
चूड़ा
सोनम कपूर ने अपनी शादी के दौरान रेड कलर चूड़ा पहना था। उनका चूड़ा आज भी काफी ट्रेंडी बना हुआ है। सोनम कपूर ने कुंदरन वर्क वाला ब्राइडल चूडा पहना था जो कि लड़कियों को काफी पसंद आया है। आप भी सोनम कपूर की तरह कुंदन वर्क वाला चूड़ा ट्राई कर सकती है।

मंगलसूत्र
सोनम कपूर की शादी के बाद उनका मंगलसूत्र काफी चर्चा में रहा था। सोनम कपूर ने अपना मंगलसूत्र खुद डिजाइन किया था। सोनम कपूर का मंगलसूत्र राशि के हिसाब से डिजाइन किया गया है। मंगलसूत्र के एक तरफ मिथुन राशि का चिन्ह है और दूसरी तरफ सिंह राशि का चिन्ह बना है। काले मोतियों से बनें इस मंगलसूत्र के बीच में डायमंड लगा हुआ है। सोनम कपूर की तरह आप भी अपने मंगलसूत्र में राशि का डिजाइन बनवा सकते है। उनकी शादी के दो साल बाद भी सोनम कपूर का ये मंगलसूत्र काफी ट्रेंड में बना हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications
