Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पार्टी में दिखना है सबसे खास तो सोफी, नुसरत और करिश्मा तन्ना के इस लुक से लें आईडिया
प्रफुल्ल पटेल की बेटी, पूर्णा पटेल ने हाल ही में मुंबई में एक पार्टी होस्ट की, जहां कई बी-टाउन सेलिब्रिटीज पहुंचे और उन्होंने अपने स्टाइलिश आउटफिट से सबको इंप्रेस किया। इन सभी खूबसूरत बी-टाउन सेलेब्स में सोफी चौधरी, नुसरत भरुचा और करिश्मा तन्ना भी शामिल थीं।

जहां सोफी ने निऑन पिंक ड्रेस में खुद को स्टाइल किया, वहीं करिश्मा तन्ना ब्लू मिडी ड्रेस में नजर आईं। वहीं नुसरत भरूचा ने पिंक को-आर्ड सेट के साथ व्हाइट ब्लेज़र को स्टाइल किया। तो चलिए देखते हैं कैसा था इन बॉलीवुड दीवाज़ का पार्टी लुक-

पिंक को-आर्ड सेट और व्हाइट ब्लेज़र में नुसरत भरूचा
नुसरत भरूचा ने पार्टी में अपने स्टाइलिश लुक से सबको इंप्रेस कर दिया। उन्होंने हल्के गुलाबी रंग के सह-ऑर्ड्स को कैरी किया, जिसमें एक प्लंजिंग-नेकलाइन चेन-डिटेल्ड क्रॉप टॉप और मैचिंग हाई-वेस्ट शॉर्ट्स शामिल थे। नुसरत के को-आर्ड सेट में लाइट रफल्स एसेंट और सिल्वर बटन को स्टाइल किया गया था। एक्ट्रेस ने अपने इस को-आर्ड सेट को फुल स्लीव्स ओपन फ्रंट व्हाइट ब्लेजर के साथ लेयर किया। यह ब्लेजर नुसरत के लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश बना रहा था। नुसरत ने अपने आउटफिट को ऑफ व्हाइट प्रिंटेड पर्स के साथ मैच किया। वहीं हेयर्स को साइड-पार्टेड कर्ली लुक किया। मेकअप में नुसरत ने कोहल आईज और पिंक लिप शेड लुक रखा।

ब्लू रैप ड्रेस में करिश्मा तन्ना
करिश्मा तन्ना ने पार्टी के लिए हाफ स्लीव्ड रॉयल ब्लू रैप ड्रेस को चुना, जिसमें साइड नॉट और ओवरलैप डिटेलिंग थी। उन्होंने अपनी ड्रेस को फंकी ब्लैक एंड व्हाइट डॉट्स प्रिंटेड हील्स के साथ पेयर किया। वहीं अपने लुक को एक गोल्ड-टोंड चेन नेक पीस, रिंग और एक स्लिंग बैग के साथ एसेसराइज किया। मेकअप में करिश्मा ने कोहल आईज, पिंक चीकबोन्स और पिंक लिपशेड लुक रखा। उन्होंने अपने हेयर्स को साइड पार्टिंग हैवी कर्ल्स लुक दिया। उनका यह लुक नाइट पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है।

निऑन पिंक ड्रेस में सोफी चौधरी
सोफी चौधरी ने निऑन पिंक ड्रेस में अपने स्टाइल का जलवा बिखेरा। उन्होंने पार्टी के लिए प्लंजिंग नेकलाइन ऑफ शोल्डर शॉर्ट ड्रेस को चुना। इस बॉडी हंगिंग ड्रेस में कट बार्डर लुक था। वहीं सोफी ने अपने लुक को स्पाइसअप करने के लिए शिमरिंग प्वाइंटेड हील्स को पेयर किया। एसेसरीज में सोफी ने सिल्वर टोन्ड हूप्स ईयररिंग्स, वॉच और सीक्वेंस वॉलेट को कैरी किया। सोफी ने अपने हेयर्स को मिडिल पार्टिड कर्ल्स लुक दिया। वहीं मेकअप को उन्होंने सटल ही रखा।
आपको किस एक्ट्रेस का पार्टी लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
