Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति
सोफी टर्नर और जो जोनस की शादी में एथनिक लुक में नजर आई प्रियंका, फोटो हुई वायरल
प्रियंका चोपड़ा के जेठ और निक जोनस के बड़े भाई जो जोनस और 'गेम ऑफ थ्रोन्स' फेम सोफी टर्नर फ्रांस में एक बार फिर से शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि इन दोनों की शादी के बीच भारतीय फैंस की निगाहें तो दूल्हा-दुल्हन के अलावा प्रियंका चोपड़ा पर टिकी हुई थी। प्रियंका चोपड़ा जो और सोफी की शादी में भारतीय पारंपरिक परिधान साड़ी में नजर आई। प्रियंका ने सोफी और जो की शादी के लिए सब्यसाची को चुना। प्रियंका पिंक कलर की सब्यसाची साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थी।

प्रियंका की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। बता दें सोफी टर्नर और जो जोनस ने पिछले महीने ही एक अवार्ड फंक्शन के दौरान अचानक शादी कर ली थी। जिससे हर कोई हैरान रह गया था, हालांकि इस बार इन दोनों ने पेरिस में पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई है।
शनिवार को सोफी टर्नर और सिंगर जो जोनस की शादी के दौरान पूरा जोनस परिवार एक-साथ नजर आया। सोशल मीडिया पर जोनस फैमिली की फोटो खूब वायरल हो रही है। एक तस्वीर में निक और प्रियंका साथ में नजर आ रहे हैं।

बात करें अगर प्रियंका के लुक की तो एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने शादी के दौरान हल्के पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई थी। उन्होंने बालों का बन बनाया हुआ था। प्रियंका का स्टाइल लोगों को काफी पसंद आया। इसके अलावा निक ने काले रंग का टक्सीडो पहन रखा था।



Click it and Unblock the Notifications
