Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
स्टार सिग्नेचर स्टाइल: ऐश्वर्या राय के स्पेशल गाउन
ऐश्वर्या राय के स्टाइल की बात करें तो गाउन उनका सिग्नेचर ड्रेस है। कोई भी इवेंट हो या फंक्शन, यहां तक कि कान फिल्म समारोह में भी अक्सर वह गाउन में ही नज़र आती हैं।
शायद यह ऐश्वर्या का पंसदीदा लिबास हों, या उनके शरीर पर फबने के कारण वे इसे ही पहनना पसंद करती हों। कुछ भी कहिए, ऐश्वर्या राय के बारे में यह बात फेमस है कि वो गाउन लवर हैं। चलिए ऐश्वर्या की कुछ झलिकयां गाउन में देखते हैं:

इस तस्वीर में ऐश्वर्या ने जो गाउन डाला हुआ है, वह नुपुर कानोई का डिजाइन किया हुआ है और निश्चित रूप से उन्होने इसे ऐश्वर्या को ध्यान में रखकर डिजाइन किया हुआ है। यह गाउन काफी चुन्नटों वाला है जो पूरी लम्बाई वाला है और बैकलेस है। ऐसे गाउन हमेशा सेक्सी लुक देते हैं जिसकी वजह से ऐश्वर्या की सुंदरता में चार चांद लग गए।

हाल ही में ऐश्वर्या राय की फिल्म जज़्बा लांच हुई, जिसके प्रमोशन के दौरान उन्होने व्हाइट काफ्तान गाउन पहन कर रखा था जिसमें साइड स्पील्ट्स थे। यह गाउन, मोनिशा जाइसिंग के कलेक्शन का था, इस गाउन में वह काफी प्यारी दिख रही थी।

लास्ट में, हमने जब ऐश्वर्या को स्पॉट किया तो वह येलो सनशाइन गाउन में दिखी। यह गाउन वाकई में दिल थाम लेने वाला था। यह ड्रेस,गौरी और नैनिका ने डिजाइन किया था।
ऐश्वर्या को अधिकतर काले रंग के गाउन में देखा जाता है और यही उनका सिग्नेचर स्टाइल है। बॉलीवुड के बारे में और चटपटी जानकारी के लिए क्लिक करते रहें और हां, अपनी राय देना कतई न भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
