Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, क्या केरल में कर रही हैं शादी? -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
2022 की ब्राइड्स डीवाज़ जिन्होंने अपनी शादी के लिए यूनिक लुक को चुना
साल 2022 बॉलीवुड दीवाज के मैजिकल शादियों का गवाह बना। आलिया से लेकर हंसिका मोटवानी तक किसी प्रिसेंज से कम नहीं लग रही थीं। उनके आउटफिट, जूलरी, मेकअप का यूनीक कॉम्बीनेशन ने उनको एक बेहद खूबसूरत दुल्हन बनाकर पेश किया। दुल्हन बनीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से सभी को प्यार हो गया था। हर दुल्हन अपनी डी-डे के दिन सबसे खूबसूरत लगती हैं, क्योंकि ये दिन उनकी लाइफ का सबसे खास दिन होता है और इस खास दिन पर गॉर्जियस दिखना उनका हक होता है। आइए एक निगाह डालते हैं बॉलीवुड दीवाज़ सेलेब्रिटी आउटफिट्स और उनके लुक पर।

आलिया भट्ट ने आइवरी साड़ी और अनोखे कलीरे
आलिया और रणबीर कपूर ने एक प्राइवेट समारोह में शादी की। उनके वेडिंग लुक सामने आते ही वायरल हो गया। आलिया ने सब्यसाची की आइवरी साड़ी पहनी थी। उनके ब्लाउज पर बटरफ्लाई मोटिफ्स थे। अपनी शादी के दिन आलिया ने सुंदर कलीरो को कैरी किया हुआ था।

मौनी रॉय की टेंपल ज्वैलरी
एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने ब्वायफ्रेंड सूरज नांबियार से गोवा में शादी की थी। उन्होंने अपने वेडिंग डे पर साउथ इंडियन आउट फिट में गॉर्जियस लग रही थीं। गोल्डन और रेड बॉर्डर वाली सफेद सिल्क साड़ी में मौनी की खूबसूरती की चमक देखने वाली थी। उन्होंने अपने लुक को हाफ स्लीव ब्लाउज से स्टाइल किया, इसके साथ ही ट्रेडिशनल एंटीक गोल्ड टेंपल जूलरी पहनी थी। भगवान गणेश की नक्काशी की गई लंबी पेंडेंट चेन थी, और इसके साथ एक चोकोर, स्टैक्ड कड़े, झुमके और माथा पट्टी ने उनको साउथ इंडियन ब्राइडल लुक को पूरा किया।

करिश्मा तन्ना का पेस्टल पिंक लहंगा
टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी, 2022 को गोवा में वरुण बंगेरा से शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी में डिजाइनर जोड़ी फाल्गुनी और शेन पीकॉक का पेस्टल गुलाबी लहंगा कैरी किया था। करिश्मा ने चोकर नेकपीस, गले में हार, माथा पट्टी और नथ के साथ अपने लुक को पूरा किया था। उनके ब्राइडल लुक की खास बात ये रही कि उनका मेकअप लाउड नहीं था। सॉफ्ट डेवी शीन लुक के साथ सॉफ्ट आईज और प्यारी सी मुस्कान के साथ वो एक परफेक्ट दुल्हन लग रही थीं।

शिबानी दांडेकर
फरहान अख्तर ने खंडाला में एक ईसाई समारोह में अपनी लॉग टाइम लवर शिबानी दांडेकर से शादी की। डिजाइनर लेबल, मोनिका और करिश्मा द्वारा जेड, फ्रेंच चेंटिली लेस से बनाया गया था और उसमें हाथों की कढ़ाई की गई थी। शिबानी दांडेकर ने रेड आउच में लुक पूरा किया था।

नयनतारा की सिंदूरी लाल साड़ी
साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतार अपनी दक्षिण भारतीय शादी के लिए, मोनिका और करिश्मा द्वारा जेड की सिंदूरी लाल साड़ी को कैरी किया था। डिजाइनर ने ब्लाउज की स्लीव्स पर बाजूबंद के रूप में देवी लक्ष्मी के रूपांकनों की फिर से स्पेक की थी। इसके अलावा, कलाकारों की टुकड़ी में चल रहे चौथे व्रत को जोड़े के नामों के साथ पर्सानलाइज्ड किया। दुल्हन ने अपने लुक को स्टेटमेंट पन्ना ज्वेलरी से सजाया था।

हंसिका मोटवानी का मोर मोटिफ लहंगा
हंसिका मोटवानी ने राजस्थान में सोहेल कथूरिया के साथ अपनी शादी साल के अंत में की। उनकी शादी किसी शाही शादी से कम नहीं थी। फुल वाइब्स और मैसिवनेस ने उनकी शादी के दिन के लिए एक शानदार लुक दिया। उनके लहंगे में शानदार मोर मोटिफ था। 18वीं शताब्दी के ब्रोकेड के टुकड़ों के साथ-साथ मुगल मिनिएचर से भी लिया गया था। उनके बनारसी ज़री के दुपट्टे पर हाथ से बने बैंडेज पैटर्न की परत चढ़ी हुई थी। उन्होंने पोल्की चोकर नेकपीस, नथ और मांग टीका से अपने लुक में जलवा बिखेरा।



Click it and Unblock the Notifications











