Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
जान्हवी कपूर का रॉयल लुक, मैगज़ीन फोटोशूट में लगीं इंडियन राजकुमारी
जान्हवी कपूर की लाइफ स्टाइल किसी प्रिसेंज़ से कम नहीं है। जान्हवी वैसे भी अपने डैड की राजकुमारी ही हैं और उनके पिता एक परी की तरह ही ट्रीट करते हैं। उनको किसी को भी आकर्षित करने की महारत हासित है। वो अपनी खूबसूरती और मधुर कर्कश आवाज से हर किसी को अपना दीवाना बनाने का हुनर रखती हैं। उनके फेस के अट्रेक्शन में एक अलग चार्म है। भले ही वो फिल्मों में अबतक अपने द्वारा निभाए जाने वाले डीप कैरेक्टर्स के लिए ग्लैमर से दूर रहती हैं। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में फुल ग्लैमर है। लाइफस्टाइल एशिया इंडिया ने उनके इस ग्लैमर को शाही पोशाक पहनाते हुए जान्हवी कपूर को अपने 2022 के कवर वेज पर लेकर शोभा बढ़ाई हैं।

जान्हवी कपूर का शाही लुक
जान्हवी कपूर इस फोटोशूट के लिए एकदम परी की तरह ही अपनी भूमिका में रहीं। मेराकी, दुबई के लिए मोहसिन नवीद रांझा द्वारा कॉम्पेल्क्स डिजाइनों में लिपटी हुई लग्जरी, जान्हवी एथनिक वियर में एक सपने की तरह लग रही थीं। करण जौहर के त्यानी द्वारा हीरे और सोने से जड़ी, जान्हवी सहज दिखीं क्योंकि उन्होंने कैमरे के लिए शाही सपने को जिया।

जान्हवी कपूर की आंखों की कशिश
जान्हवी कपूर की आंखें किसी जादू से कम नहीं हैं, अपनी हर फिल्म में उन्होंने आधा काम तो बस अपनी आंखों से ही कर दिया। उनकी आंखें बोलती हैं, जान्हवी की आंखों में एक अलग सी कशिश है जो हर किसी को अपनी ओर खींचती है।

प्रतिभाशाली एक्टर
जान्हवी कपूर की एक्टिंग स्किल से पता चल जाता है कि एक्टिंग उनके खून में बहती है। सिनेमाई उत्कृष्टता की एक बेजोड़ विरासत उनको मिली हुई है। हर फिल्म के साथ वो अपनी क्षमता साबित कर रही हैं। वो सुंदर है, प्यारी है, प्रतिभाशाली है और वो ये सब आत्मविश्वास के साथ करती है।

बहन खुशी के बारें में कही ये बात
इस शूट के दौरान, जान्हवी कपूर ने अपनी बहन ख़ुशी और अपनी बॉन्डिंग के बारें में भी बताया। जान्हवी ने कहा, "एक बड़ी बहन के रूप में, मैं जो कुछ भी कर सकती हूं, वो उसका सपोर्ट करने और उसको गाइडेंस देने की कोशिश कर सकती हूं। जान्हवी ने कहा कि वास्तव में लगता है कि वो मुझसे कहीं ज्यादा शांत और आत्मविश्वासी है। एक परिवार के रूप में हम उसके लिए केवल इतना ही कर सकते हैं कि हम अपना सहयोग दें।
(Photo Courtesy-lifestyleasiaindia )



Click it and Unblock the Notifications
