Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्रियंका चोपड़ा ने शादी के कलीरों को करवाया था कस्टमाइज्ड, डिजाइन के पीछे छिपे है कई राज
पिछले साल 1 और 2 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग जोधपुर के उम्मेद भवन में धूमधाम के साथ क्रिश्चयन और हिंदू रीति रिवाजों से शादी के बंधन में बंध गए थे। इस रॉयल वेडिंग की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं। हालांकि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को एक महीनें से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन उनकी शादी से जुड़ी रोज एक नई जानकारी सामने आ रही है।
हाल ही में इन दिनों प्रियंका की शादी से जुड़ी एक ओर फोटो वायरल हो रही है जिसमें शादी के दौरान पहनी गई कलीरें नजर आ रही हैं। खबरों के मुताबिक प्रियंका ने खासतौर पर अपने कलीरे को कस्टमाइज्ड कराया था। ऐसा करने वाली प्रियंका पहली दुल्हन है, जिन्होंने अपने कलीरों को अपने मन मुताबिक कस्टमाइज्ड करवाया है।

प्रियंका के कलीरों में हिंदू धर्म के साथ क्रिश्चियन धर्म से जुड़े धार्मिक महत्व के चिन्हों को शामिल किया गया हैं। प्रियंका के कलीरों में एक क्रॉस का निशान है जो कि क्रिस्चन धर्म का प्रतीक है, वहीं त्रिशूल का भी सिम्बल है, जो प्रियंका के भगवान शिव के प्रति आस्था को दर्शाता है।
रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका के गोल्ड पर्सनलाइज्ड कलीरों में से एक की डिजाइन फिल्म 'ब्यूटी ऐंड द बीस्ट' में मिस्टर चिप पॉट्स के किरदार की थी। दरअसल, फिल्म में निक जोनस ने इस किरदार को आवाज दी थी। उनसे जुड़ी इस याद को और खास बनाते हुए प्रियंका ने इस किरदार को भी अपने कलीरे में जगह दी।

इसके साथ ही प्रियंका के वेडिंग कलीरों में एक सिम्बल ग्रीस का है। क्योंकि ग्रीस ही वह जगह थी जहां पर निक ने प्रियंका को प्रपोज किया था। कलीरों को मृणालिनी चंद्रा ने डिजाइन किया था। पंजाबी परंपरा के अनुसार दुल्हन कलीरों को अपनी कलाइयों में पहनती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
