Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
ड्रेसिंग सेंस में सुशांत हैं NO.1, इनकी पर्सनालिटी पर सूट करता है सब कुछ
सुशांत चाहे जींस के ऊपर कुर्ता पहने या फिर टक्सीडो सूट...यह एक ऐसे बॉलीवुड एक्टर हैं जिनके ऊपर सभी चीज़ें फबती हैं। आप चाहें तो इन्हें आंख मूंद कर अपना फैशन आइकॉन मान सकते हैं।
बॉलीवुड के हैंडसम हंक सुशांत सिंह राजपूत आज कल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कॉलेज स्टूडेंट्स और टीनेज ग्रुप में सुशांत की किलर स्माई और उनके फैशनेबल सेंस को ले कर काफी चर्चा भी होती है।
एक सीरियस बॉलीवुड स्टार ने फैशन डिपार्टमेंट को अपने कब्ज़े में कर रखा है। ये जब भी कैमरे के सामने दिखते हैं, इनका ड्रेसिंग सेंस देखने लायक होता है।
सुशांत चाहे जींस के ऊपर कुर्ता पहने या फिर टक्सीडो सूट... यह एक ऐसे बॉलीवुड एक्टर हैं जिनके ऊपर सभी चीज़ें फबती हैं। आप चाहें तो इन्हें आंख मूंद कर अपना फैशन आइकॉन मान सकते हैं।
अगर आप की भी पर्सनालिटी बिल्कुल सुशांत की तरह है तो आपको इनके ये लुक्स जरुर आजमाने चाहिये। आइये देखते हैं कौन से हैं ये लुक्स...
स्वेटशर्ट एंड जींस में
पोल्का डॉट महिलाओं के लिये नहीं बल्कि मर्द भी इसे अच्छी तरह से कैरी कर सकते हैं। सुशांत ने इन पिक में स्पेटशर्ट, जींस और शूज़ पहन रखे हैं। जिसमें से जींस Fervour.in की है और शूज GoranHoral का है।
कुर्ते और जैकेट में
इस लुक को देख कर आप क्या कहेंगे? सिंपल कुर्ते पयजामे के साथ नेहरू जैकेट में सुशांत काफी हैंडसम लग रहे हैं।
टी एंड जीसं में
कॉलेज गोइंग्स बॉयज़ के लिये ये लुक काफी आरामदायक है। सुशांत की जींस Fervour.in से है, टीशर्ट NeilBarrett से और शूज़ Tods से है।
बंदगला एंड पैंट
ईवनिंग लुक के लिये आप सुशांत का यह लुक आजमा सकते हैं। इसमें इन्होंने डिजाइनर Raghavendra Rathore का बंदगला सूट, Tods के शूज़ और Armani की वॉच पहनी है।
परफेक्ट लुक के साथ
मस्टर्ड पुलओवर एंड जींस में सुशांत काफी कूल लग रहे हैं। पुलओवर Zegna का है और शूज Peter Non का।
पोलो टी एंड जींस में
इस लुक को अगर लड़कियां देंखेगी तो सच मुच उन्हें सुशांत से प्यार हो जाएगा। इस अंदाज में बैठ कर सुशांत और भी ज्यादा हैंडसम दिख रहे हैं।
पुलओवर, जींस एंड शूज़ में
सुशांत पर हरे रंग का पुलओर काफी फब रहा है। फेडेड जीसं के साथ वाइट कलर के शूज आज कल काफी फैशन में हैं।
एयरपोर्ट लुक
सुशांत ने एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा लुक रखा था। आरामदायक टी और पैंट में वो काफी आरामदायक और स्मार्ट लग रहे हैं।
बॉबर जैकेट एंड शूज
ब्लू कलर की बॉबर जैकेट को सुशांत ने ब्लैक कलर की टी के साथ पेयरअप किया है। आप इस लुक को दोंस्तों की पार्टी में ट्राई कर सकते हैं।
वाइट टी एंड जैकेट
डेनिम के साथ वाइट टी और जैकेट में सुशांत ने कैज्युअल लुक ट्राई किया है। इसके साथ उन्होंने रे बैन का चश्मा और जिमी चू का स्नीकर्स पहनी है।



Click it and Unblock the Notifications
