Latest Updates
-
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
गणेश चतुर्थी स्पेशल: अपने फेवरेट बॉलीवुड स्टार से लीजिए स्टाइल टिप्स
गणेश चतुर्थी हिंदू फेस्टिवल है, जो पूरे महाराष्ट्र सहित राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात और दूसरे राज्यों में उत्साह से सेलिब्रेट किया जाता है। करीब 10 दिन चलने वाले गणेश फेस्टिवल रोजाना कई सारे कार्यक्रम आयोजित होते है। जिन लोगों के घरों में गणेश जी विराजित किए जाते हैं, उन घरों में ज्यादा रौनक का माहौल देखने को मिलता है।
महिलाओं में भी इस फेस्टिवल को लेकर भी ज्यादा उत्साह देखा जाता है। 10 दिन तक महिलाएं और लड़कियां पारम्पारिक तौर तरीको से तैयार होती है, इस खास मौके महाराष्ट्र में महिलाएं पेठानी साड़ी और नोवारी साड़ी पहनी जाती है।
गणेश चतुर्थी में कुछ ही दिन बचे है, महिलाओं ने अभी से मॉल और दुकानों के चक्कर लगाने शुरु कर दिए है। इस गणेश चतुर्थी हम आपके लिए बॉलीवुड सेलिब्रेटी स्टाइल लेकर आए है जो आपको इस गणेश चतुर्थी में अलग दिखने में मदद कर सकते है। आइए देखते है बेस्ट गणेश चतुर्थी लुक-

माधुरी दीक्षित
जब कभी साड़ी की बात आती है तो सबसे पहले जेहन में माधुरी दीक्षित का नाम दिमाग में आता है। माधुरी हमेशा अपने फैंस को कूल साड़ी इंस्प्रेशन देती है, जिसे इस फेस्टिवल फॉलो कर सकते हैं। माधुरी का यह 9 मीटर लम्बी साड़ी गणेश चतुर्थी के लिए बेस्ट लुक हो सकता है। लेकिन इसके साथ ज्वैलरी, गज और नाथ को मत भूलना।

रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी इस गणेश चतुर्थी आपकी स्टाइल इंस्प्रेशन बन सकती है। देखिए उनका ट्रेडिशनल मराठी लुक जो आपको नया फेस्टिव लुक दे सकता है। फिल्म अय्या में उन्होंने एक मराठी लड़की का रोल प्ले किया था।

सोनाली बेंद्रे
मराठी मुल्गी सोनाली बेंद्रे इस फेस्टिव सीजन से हमें काफी सारे स्टाइलिंग टिप्स मिल सकते हैं। नीता लुल्ला डिजाइनर पेठानी साड़ी में सोनाली कितनी रॉयल लग रही है। इस ब्लू साड़ी और ऑरेज बॉर्डर पर स्टॉन एम्ब्रायडरी साड़ी सोनाली पर बहुत जंच रही है। सोनाली इस लुक में बहुत एलिगेंट लग रही है। इस तरह की साड़ी पहनकर आप भी अपने स्टाइल में ग्लैमर और गॉर्जियसनेस जोड़ सकती है।

मिथिला पाल्कर
वेब सेंसेशन मिथिला पाल्कर बॉलीवुड स्टार बनने से पहले ही लाखों इंटरनेट यूजर के दिल में राज करने लगी है। अगर आपके कर्ली हेयर है और आप पहली बार ट्रेडिशनल लुक ट्राय कर रही है तो आप भी मिथिला की तरह सिम्पल और सोबर तरीके से इस फेस्टिव सीजन को एंजॉय कर सकती है।

दिया मिर्जा
दिया मिर्जा की ये फ्लोरल लुक साड़ी देखिए, गुरांग शाह की इस पेठानी साड़ी में दिया किसी क्वीन से कम नहीं लग रही है। इस फैस्टिव सीजन आप इस ग्लोसी और ब्राइट कलर साड़ी को ट्राय करके अपने लुक पर चार चांद लगा सकती है।

श्री देवी
एवरग्रीन ब्यूटी श्रीदेवी से भी इस फेस्टिव सीजन कई स्टाइलिंग टिप्सले सकते है। श्री देवी का ये फेस्टिव लुक देखिए कैसे वो पराम्परा गत तरीके से नौवारी साड़ी में नजर आ रही है। इसके साथ उनका ये ट्रेडिशनल ज्वैलरी वो काफी अमेजिंग नजर आ रही है।

विद्या बालन
हमने काफी बार विद्या को मराठी लुक में देखा है। कई मौके पर वो ट्रेडिशनल पैठानी और नौवारी साड़ी में नजर आ चुकी है। कोई भी उनके इस लुक को फॉलो कर सकता है।

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा का बाजीराव मस्तानी में मराठी लुक कोई भी नहीं भूल सकता है। पिंगा डांस में दीपिका और प्रियंका के मराठी लुक को सभी दर्शकों ने काफी सराहा भी था। मराठी नथ, हरी चूडि़या, गजरा , मराठी ज्वैलरी के साथ पैठानी साड़ी। इस फेस्टिव सीजन में ये लुक बहुत बेस्ट रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
