Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
एक्ट्रेस सुरवीन चावला की हुई गोदभराई की रस्म , ट्रेडिशनल और वेस्टर्न लुक में आई नजर
हेट स्टोरी 2 मूवी की एक्ट्रेस सुरवीन चावला (Surveen Chawla) ने अपनी शादी और प्रेगनेंसी दोनों ही खबरों को सुनाकर फैंस को चौंका दिया था। इसी बीच सुरवीन चावला की गोद भराई की नई तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में सुरवीन पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गोद भराई की तस्वीरों को खुद सुरवीन चावला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। सोशल मीडिया में सुरवीन के गोदभराई रस्म के दो लुक वायरल हो रहे हैं।

एक में जहां वो ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं, वहीं दूसरे लुक में वेस्टर्न अटायर में नजर आ रही हैं। मां बनने का ग्लो उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। सुरवीन ने गोदभराई के लिए पिंक ब्लाउज के साथ यैलो कलर की साड़ी पहनी। इसके साथ ही गोल्डन ज्वैलरी और लाइट मेकअप के साथ माथे में छोटी सी बिंदी और बालों में खूबसूरत पिंक कलर के फूल उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहे है।

वहीं उनके वेस्टर्न लुक की बात करें तो उन्होंने पीच कलर के गाउन को पहना हुआ है। जो कि उनकी स्किन को और निखार रहा है! सुरवीन को आखिरी बार पर्दे पर नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'सैक्रेड गेम्स' में देखा गया था। इससे पहले सुरवीन ने अपनी शादी की खबर से भी लोगों को चौका दिया था। सुरवीन ने साल 2015 में कारोबारी अक्षय ठक्कर के साथ गुपचुप शादी रचा ली थी।



Click it and Unblock the Notifications