Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
वैलेंटाइन डे पर सिजलिंग लुक के लिए कृति सेनन से लें फैशन इंस्पिरेशन

अभिनेत्री कृति सेनन हिंदी सिनेमा में अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। कृति सेनन के फैंस उनकी एक्टिंग के साथ साथ उनके फैशन स्टेटमेंट को काफी पसंद करते हैं। अभिनेत्री लाखों महिलाओं के लिए फैशन इंस्पिरेशन हैं। कृति सेनन बी टाउन की उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं जो अपने कमाल के फैशन सेंस के लिए जानी जाती है। कृति किसी भी आउटफिट को बेहद कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं। कृति सेनन अक्सर अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। एक्ट्रेस ट्रेडिशनल आउटफिट से लेकर वेस्टर्न आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगती हैं। हाल ही में कृति सेनन ने अपना बोल्ड लुक शेयर किया है। उनका ये स्टनिंग लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इन दिनों वैलेंटाइन वीक चल रहा है। ऐसे में आप कृति सेनन के इस लुक को वैलेंटाइन डे पर कैरी कर सकते हैं। चलिए देखते हैं कृति सेनन का सिजलिंग लुक।

स्लिट ड्रेस में कृति सेनन
पिछले काफी समय से स्लिट ड्रेस ट्रेंड में है। वैलेंटाइन डे पर बोल्ड और सिजलिंग लुक के लिए आप कृति सेनन के इस लुक को कैरी कर सकते हैं। कृति सेनन के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस व्हाइट कलर की स्लिट ड्रेस में अपना फिगर फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। कृति सेनन का ये खूबसूरत आउटफिट SHOWPO लेबल से लिया गया है। व्हाइट आउटफिट के साथ कृति सेनन ने रेड कलर की हील पहनी हुई है।

कृति सेनन मेकअप
कृति सेनन के मेकअप की बात करें तो कृति सेनन ने खूबसूरत मेकअप किया है। फाउंडेशन और कंसीलर का परफेक्ट बेस लगाया हुआ है। कृति सेनन ने लाइट आई मेकअप के साथ बोल्ड रेड लिपस्टिक कैरी की है। रेड लिपस्टिक कृति के खूबसूरती में चार चांद लग रहा है। कृति सेनन ने वेस्टर्न आउटफिट के साथ व्हाइट डायमंड नेकलेस और छोटे ईयररिंग्स के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है। खुले बालों में कृति सेनन बेहद प्यारी लग रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
