Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
Bridal Lehenga: ब्राइडल आउटफिट के लिए श्रद्धा कपूर से लें इंस्पिरेशन, लेटेस्ट फोटोशूट से गॉर्जियस लहंगे देखें
बॉलीवुड दीवा श्रद्धा कपूर एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन पर हर लुक स्टनिंग लगता है, साथ ही श्रद्धा पर हर कलर और स्टाइल खूब फबता है। श्रद्धा कपूर जितनी खूबसूरत वेस्टर्न आउटफिट में लगती हैं उतनी ही सुंदर वो देसी लुक में नजर आती हैं हाल ही में एबीसीडी फिल्म की एक्ट्रेस का फेमस फैशन डिजाइनर के लिए ब्राइडल फोटोशूट हुआ। जिसमें दुल्हन बनीं श्रद्धा कपूर काफी गॉर्जियस लग रही हैं। इस फोटोशूट के जरीये उन ब्राइड टू बी के शादी के जोड़े के लिए लहंगे, जूलरी और मेकअप से रिलेटेड फैशन टिप्स दिये गये हैं। दुल्हन के जोड़े के लिए इस साल कौन सा रंग, डिजाइन, लुक ट्रेंड कर रहा है आप अपनी शादी के लिए श्रद्धा के इन ग्लैमरस लहंगा लुक्स से आइडिया ले सकती हैं।

फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक का वेडिंग कलेक्शन
श्रद्धा कपूर ने मशहूर फैशन डिजाइनर फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक के लिए फोटोशूट करवाया है। जो फैशन डिजाइनर फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक के वेडिंग कलेक्शन के लिए किया गया। फैशन डिजाइनर फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक के इन वेडिंग आउटफिट्स जो कई कलर और डिजाइन पर बेस्ड हैं श्रद्धा कपूर पहने नजर आईं।

Bridal Lehenga Trends 2023- रेड लहंगा
श्रद्धा कपूर ने एक लाल रंग के लहंगें में फोटोशूट करवाया, लहंगे पर टैंगल्ड थ्रेड वर्क की एंब्रॉइडरी हुई थी। सीक्वन, क्रिस्टल्स और बीड्स भी इस लहंगे में अच्छे से टंका हुए हैं। इस खूबसूरत कढ़ाईदार लहंगे को आप भी अपने वेडिंग डे के लिए सेलेक्ट कर सकती हैं। अगर जूलरी की बात करें तो कुंदन नेकलेस के साथ खूबसूरत माथा पट्टी जो आजकल काफी ट्रेंडिग हैं श्रद्धा कपूर ने कैरी किया था।

Bridal Lehenga Trends 2023- सिल्वर रंग का लहंगा
अपनी शादी के लिए अगर आप रेड कलर के लहंगे को नहीं कैरी करना चाह रहीं तो आप पेस्टल शेड वाले लहंगे कॉपी कर सकती हैं। क्योंकि फैशन डिजाइनर फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक ने अपने वेडिंग कलेक्शन में इन कलर्स को रखा हैं। आप तस्वीर में देख सकती हैं कि श्रद्धा कपूर ने सिल्वर कलर का लहंगा पहना हुआ है। इस लहंगे पर थ्रेड वर्क है, इसके साथ ही मैटेलिक बीड्स, मोतियों का काम पूरे लहंगे पर नजर आ रहा है, वहीं ब्लाउज की बात की जाए तो ब्लाउज फ्रंट पर क्रिस-क्रॉस डिटेल थी, जो उनके लुक में बोल्डनेस का तड़का लगा रही थी।
आप इस तरह की एंब्रॉइडरी वाले लहंगे के साथ चोली की डिजाइन का आइडिया भी ले सकती हैं। गले में चोकर नेकपीस के साथ हेवी माथा पट्टी और मैचिंग ईयररिंग्स को आप ट्राई कर सकती हैं।

Bridal Lehenga Trends 2023- मरून कलर एंब्रॉयडरी लहंगा
मरून रंग का लहंगा इस साल खूब ट्रेंड करने वाला है। श्रद्धा कपूर के पहने मरून कलर के इस लहंगे पर भारी एंब्रॉयडरी की गई है। श्रद्धा का ये लहंगा स्कर्ट पर वर्टिकल स्ट्राइप्स डिजाइन का है। एंब्रॉयडरी में पिंक थ्रेड के साथ बीड्स और मोतियों को अच्छे से चुना गया है। वहीं ब्लाउज को देखें तो डीप नेकलाइन के साथ खूबसूरत एंब्रॉयडरी की गई है। इसके साथ ही मल्टीकलर कुंदन के चोकर नेकपीस व ट्रेंडिग माथा पट्टी और साथ में स्टेटमेंट रिंग के साथ आप श्रद्धा कपूर की तरह ही चौदहवीं का चांद नजर आएंगी।

Bridal Lehenga Trends 2023- FAQ-
ब्राइडल लहंगे कहां से ले सकते हैं ?
अगर आप दिल्ली आकर शॉपिंग करना चाहती हैं तो दिल्ली की चांदगी चौक मार्केट में आपको इस तरह के लंहगे मिल जाएंगे। वहीं आप लखनऊ की अमीनाबाद मार्केट व मुंबई की दादर और गांधी मार्केट से ट्रेडिंग वेडिंग लहंगे सेलेक्ट कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications