Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सेक्विन गाउन को स्टाइल करने के लिए एक्ट्रेस से लें इंस्पिरेशन

लड़कियों के वॉर्डरोब में जब स्टाइल जोड़ने की बात आती है, तो वो अपने पसंदीदा कपड़ों को रखना पसंद करती हैं। ऐसे में किसी पार्टी में चमकने के लिए और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए सेक्विन वर्क के कपड़े बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए बॉलीवुड डीवाज़ हमारे सामने ट्रेंडी सिक्विन ड्रेश आइडिया दिए हैं। नोरा फतेही के रेड गाउन से लेकर जान्हवी कपूर की वन-शोल्डर ड्रेस तक, इन सेलेब्स ने सेक्विन आउटफिट्स में लोगों को कायल किया है। ऐसे में डीवा लुक के लिए सिक्विन आउटफिट्स के लिए एक्ट्रेस से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

जाह्नवी कपूर
तस्वीर में जाह्नवी कपूर का जलवा देखने लायक है। इस सेक्विन आउटफिट में जाह्नवी कपूर किसी जलपरी से कम नहीं लग रही हैं। जाह्नवी कपूर ने प्लंजिंग स्वीटहार्ट नेकलाइन और सिल्हूट से मैचिंग शीयर ग्लव्स कैरी किया है। इस लुक के साथ जाह्नवी कपूर ने स्लीक पॉनीटेल बनाया है। साथ ही उनका मेकअप काफी संतुलित नजर आ रहा है।

कंगना रनौत
इस डार्क पर्पल कलर के सिक्विन गाउन में कंगना रनौत कहर ढा रही हैं। अपने इस झिलमिलाते गाउन में कंगना काफी होट नजर आ रही है। फ्लोर-स्वीपिंग गाउन में केप स्लीव्स, डीप नेकलाइन और ड्रमैटिक थाई-हाई साइड स्लिट शामिल है। एक्ट्रेस ने अपने आउटफिट के साथ जाने के लिए गोल्डन चोकर और टाई-अप जूते शामिल किए हैं। अपने बालों के साथ उन्हें बन हेयर स्टाइल कैरी किया है। आई मेकअप और ग्लॉसी लिप से अपने लुक को कम्पिलट किया है।

अनन्या पांडे
अनन्या पांडे अपनी क्यूटनेस से फैंस को घायल कर देती हैं। इस वन-शोल्डर ब्लैक ड्रेस में अनन्या पांडे का ब्राइटर लुक देखने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने अपने इस लुक को स्टेटमेंट रिंग्स के साथ स्टाइल किया और अपने बालों को मेसी बन में बांधा है। अनन्या पांडे ने अपने मेकअप के लिए न्यूड टोन को शामिल किया है। जिसमें वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं।

नोरा फतेही
नोरा फतेही अपने डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। नोरा फतेही अक्सर अपने आउटफिट के लिए यूनिक ड्रेस चुनती हैं। इस बार भी उन्होने अपने लिए ग्लिटरी गाउन चुना है। जिसमें उनकी खूबसूरती देख उनके फैंस हैरान रह गए। साइनिंग रेड गाउन में नोरा फतेही काफी हॉट नजर आ रही हैं। उनके स्लीवलेस वर्साचे गाउन में एक फॉर्म-फिटिंग सिल्हूट, साइड में एक स्लिट, एक प्लंजिंग नेकलाइन शामिल है।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
