Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
ऐश्वर्या राय बच्चन से लें वेडिंग आउटफिट इंस्पिरेशन

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने भले ही बॉलीवुड से अपनी थोड़ी दूरी बनाकर रखी हैं। लेकिन उनके फैंस के बीच आज भी बहुत लोकप्रिय हैं। ब्यूटी का नाम आते ही ऐश्वर्या का नाम खुद सामने आ जाता है। जब भी एक्ट्रेस में टाइमलेस एथनिक लुक की बात आती हैं, तो ऐश्वर्या की छवि चेहरे के सामने आ जाती है। ऐश्वर्या अक्सर ऐसे लुक में नजर आती हैं, जो लोगों को उनका कायल बना दें। कई महिलाओं और लड़कियों के लिए वो आज भी फैशन इंस्पिरेशन हैं। लहंगा से लेकर अनारकली शूट तक एक्ट्रेस से आप वेडिंग सीजन के लिए इनआयकॉनिक लुक्स को चुन सकती हैं।

ग्रे अनारकली
एथनिक लुक्स में अक्सर ऐश्वर्या राय बच्चन काफी खूबसूरत नजर आती हैं। तस्वीर में उन्होने ग्रे कलर का अनारकली सूट पहना है, जिसमें वो काफी सिंपल और शॉवर नजर आ रही है। अगर आप किसी शादी में जाने के लिए सिंपल लेकिन परफेक्ट आउटफिट चुनना चाहती हैं, तो ऐश्वर्या राय के इस लुक से इंस्पिरेशन लें सकती हैं।

रेविशिंग रेड सूट
ऐश्वर्या राय बच्चन लाल रंग में काफी हॉट लगती हैं। लाल रंग का ये सूट उनके ऊपर काफी जच रहा है। इस सूट में क्लासिक एथनिक मोटिफ्स बने हैं, जो कॉन्ट्रास्ट व्हाइट और मटैलिक ह्यूज़ में है। अगर आप एम्ब्रॉयडरी वर्क का आउटफिट चुनना चाहती हैं, तो ये आपके लिए परफेक्ट आउटफिट आइडिया है।

ब्लू लहंगा
ब्लू कलर विद सिल्वर वर्क के इस लहंगे में ऐश्वर्या राय पर काफी सुंदर दिख रही हैं। अपने इस लुक के साथ उन्होने ईयररिंग्स और मांग टिके के साथ अच्छे से पेयर किया है। ऐश्वर्या राय ने इस आउटफिट के साथ मिडल पर्टेशन ओपन हेयरस्टाइल के साथ मिनिमल मेकअप किया है। जो आपके लिए किसी भी वेडिंग फंक्शन या इंगेजमेंट के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

बेज सिक्वेंस लहंगा
ऐश्वर्या राय बच्चन अपने हर लुक में गजब की सुंदर दिखती हैं। लाइट कलर से लेकर डार्क कलर के आउटफिट सब उनपर काफी खूबसूरत लगता है। इस लहंगे में भी एक्ट्रेस काफी सुंदर लग रही हैं। लड़कियां अपने भाई-बहन या दोस्त की शादी के लिए इस तरह का ट्रेडिशनल आउटफिट चुन सकती हैं।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
