Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
तीज स्पेशल: इन सेलिब्रेटिज के लहरिया लुक से तीज में आप भी लग सकती है डिफरेंट
आइए देखते है सेलिब्रेटी का लहरिया लुक, तीज के मौके पर इनसे इन्सपायर होकर आप भी ये लुक ट्राय कर सकती हैं।
उतर भारत में तीज प्रमुख त्योहारों में से एक है। खासकर राजस्थान में इस पर्व को खूब धूमधाम से मनाया जाता है। बिना लहरिया के लहर और घेवर की मिठास के बिना तो राजस्थान में तीज फेस्टिवल फीका माना जाता है।
अगर बात लहरिया की हो रही है तो हम आज आपको ऐसे सेलिब्रेटिज के बारे में बता रहे है जिन्होंने कई अलग अलग मौके पर लहरिया साड़ी पहनकर इस प्रिंट पर चार चांद लगा दिए है, आइए देखते है सेलिब्रेटी का लहरिया लुक। आप भी तीज के मौके पर इनसे इन्सपायर होकर ये लुक ट्राय कर सकती हैं।

शिल्पा शेट्टी ने म्यूजिक वीडियो में पहना
शिल्पा शेट्टी वेडिंग दा सीजन एक वीडियो में लाल रंग की सुंदर लहरिया साड़ी में दिखी थी। यह लहरिया साड़ी तरुण निहलानी और नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था। फॉर न्यू लुक आप ये भी ट्राय कर सकती है।


रानी मुखर्जी एक डांस शो में
रानी मुखर्जी ने एक कल्चरल प्रोगाम के दौरान लहरिया साड़ी नजर में आई थी। ये साड़ी अनुराधा वकील ने प्योर लहरिया साड़ी पर गोटा पट्टी का वर्क करके तैयार किया था। इसके अलावा रानी मुखर्जी पहली मूवी और बंटी और बबली में भी लहरिया प्रिंट पहने हुए नजर आ चुकी है। हालांकि पहेली पूरी तरह राजस्थानी थीम पर बनी मूवी थी। इसलिए वो इस लुक में काफी खूबसूरत लग रही थी। न्यूली मैरिड गर्ल की पहली पसंद होती है लहरिया साड़ी और गोटा पट्टी वर्क।

आलिया भट्ट मूवी में
हम्पी शर्मा की दुल्हानियां में आलिया भट्ट लहरिया प्रिंट में नजर आई थी। कभी लहरिया कुर्ते में तो कभी दुपट्टे में। तीज पर कुंवारी लड़किया लहरिया प्रिंटेड कुर्ती और दुपट्टे का फैशन फॉलो कर सकती हैं।

सोनम का ऑनस्क्रीन लहरिया लुक
बॉलीवुड की फेशनिस्तां सोनम कपूर भी ऑनस्क्रीन लहरिया लुक में नजर आ चुकी है। अपनी मूवी प्रेम रतन धन पायो में सोनम लहरिया साड़ी पहने रॉयल लुक में नजर आई थी। इसके अलावा कोल्डप्ले का फेमस वीडियो में सोनम लहरिया प्रिंट के घाघरा चोली और ओढ़नी के साथ नजर आई थी। ट्रेडिशनल ब्लैक सिल्वर ज्वैलरी के साथ सोनम बहुत सुंदर लग रही थी। तीज पर आप भी लहरिया के साथ कुछ एंटिक और ट्रेडिशनल ज्वैलरी पहनकर खूबसूरत लग सकती हैं।

सोनाक्षी सिंहा जब लहरिया पहनकर पहुंची इवेंट में
सोनाक्षाी सिंहा एक इवेंट पर अनिता डोंगरे का डिजाइन किया गया लम्बा लहरिया प्रिंट कुर्ता पहनकर नजर आई थी। अगर आप भी तीज पर क्लासी और डिसेंट लुक चाहती है तो ये लुक ट्राय कर सकती हैं।

पंचरंगी लहरिया में कंगना
अगर तीज के मौके पर कलरफुल दिखना चाहती है तो कंगना रानौत की तरह पंचरंगी लहरिया पहन सकती है। साथ में थ्री फॉथ स्लीव का ब्लाउज आपको डिफरेंट लुक दे सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
