Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
मनीष मल्होत्रा की पार्टी में एक्ट्रेस ने साड़ी में ढाया कहर, दिवाली के लिए आप भी लें आइडिया

मुंबई में फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर में दिवाली की प्री पार्टी होस्ट की। जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारें शामिल हुए। इस पार्टी नें अधिकतर सितारों ने ट्रेडिशनल आउटफिट ही कैरी किये। जिससे उन्होने मनीष मल्होत्रा की पार्टी में चार चांद लगा दिए। काजोल से लेकर सारा अली खान तक सभी ने ट्रेडिशनल आउटफिट्स में अपनी खूबसूरती फ्लॉन्ट की। इनमें से कई एक्ट्रेस ने अपने ट्रेडिशनल आउटफिट के लिए साड़ी को चुना। जिसे आप अपने दिवाली आउटफिट्स के लिए आइडिया ले सकती हैं। और खुद को सबसे अलग और खूबसूरत दिखा सकती हैं।

माधुरी दीक्षित
मनीष मल्होत्रा की दिवाली प्री पार्टी में माधूरी दीक्षित भी अपने पति श्रीराम माधव के साथ शामिल हुई। पार्टी के लिए माधूरी दीक्षित ने अपने के लिए साड़ी चुनीं। माधूरी दीक्षित ने लैवेंडर कलर की साड़ी स्काई ब्लू कलर के सीक्वेंश वर्क के साथ कैरी की। जिसके साथ उन्होने पफ विद ऑपन हेयर स्टाइल बनाया है। अपने इस लुक के साथ माधूरी ने कानों और हाथों में एसेसरीज कैरी की है। आप भी साड़ी के साथ खुद को ऐसा लुक दे सकती हैं।

कृति सेनन
बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी इस पार्टी के लिए लैवेंडर कलर की नेट साड़ी कैरी की। जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। कृति ने अपने साड़ी लुक क साथ मिडल पर्टेशन ऑपन हेयर स्टाइल बनाया है। और सिर्फ कानों में इयररिंग्स पहनें हैं। कृति ने अपने इस लुक को काफी सिंपल रखा।

मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड लुक के लिए जानी जाती हैं। लेकिन मनीष मल्होत्रा की दिवाली प्री पार्टी के लिए मलाइका अरोड़ा ने ट्रेडिशनल आउटफिट में ब्लैक कलर की सीक्वेंस वाली साड़ी कैरी की। इसके साथ उन्होने ब्लैक कलर के फूल स्लिव ब्लाउज पहना है। मलाइका ने अपने इस लुक को काफी सिंपल और सोवर रखा है।

अथिया शेट्टी
सुनिल शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी भी मनीष मल्होत्रा की दिवाली प्री पार्टी का हिस्सा बनीं। इस पार्टी में अथिया ब्लू कलर की नेट साड़ी में काफी एक्ट्रेंक्टिव नजर आई।

सुहाना खान
शाहरुख खान की शहजादी सुहाना खान भी इस पार्टी में स्पॉट की गई। सुहाना खान ने गोलडन कलर की सीक्वेंश साड़ी स्ट्रिप्स वाले ब्लाउज के साथ कैरी किया है। जिसमें वो काफी खूबसूरत दिख रही हैं। सुहाना खान ने अपने इस लुक को सिंपल और ट्रेडिशनल लुक देने के लिए मिडल पर्टेड बन बनाया है।



Click it and Unblock the Notifications
