Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
शादी में दिखना चाहती हैं सबसे यूनिक, तो रिक्रिएट करें एक्ट्रेस के ये ट्रेंडी डिजाइनर लहंगा

वेडिंग सीजन आते ही लड़कियां अपने फेवरेट ट्रेडिशनल आउटफिट्स को तलाशना शुरू कर देती हैं। लेटेस्ट ट्रेंड के मुताबिक अपने फेवरेट एक्ट्रेस से लहंगा इंस्पिरेशन लेती हैं। जब भी कोई एक्ट्रेस किसी नए स्टाइल के आउटफिट को कैरी करती है, तो वो धीरे-धीरे ट्रेंड बन जाता है। जिसे हर लड़की एक बार ट्राई जरूर करना चाहती हैं। एक बार फिर शादी का सीजन शुरू हो गया है। इस बार अगर आप भी अपने किसी खास की शादी में यूनिक स्टाइल का लहंगा कैरी करना चाहती हैं, तो आप इन एक्ट्रेस के इस ट्रेंडी स्टाइल के लहंगा को अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। ये लहंगा डिजाइन्स आपके ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न वाइब देने के साथ आपको यूनिक लुक देने में मदद करेगा। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही लेटेस्ट लहंगा डिजाइन्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने लिए रिक्रिएट कर सकती हैं।

1. शिबानी दांडेकर
शिबानी दांडेकर का ये फिश कट स्कर्ट के साथ कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज और ट्रेलिंग रेड हेडड्रेस लुक लोगों पर अपनी छाप छोड़ने में काफी कामयाब रही हैं। शिबानी के इस ब्राइडल आटयर को आप अपने लिए रिक्रिएट कर सकती हैं। आप रेड कलर की जगह अपने किसी फेवरेट कलर को चुन सकती हैं। याकिन मानिए इस तरह के आउटफिट में आप काफी यूनिक और खूबसूरत नजर आएंगी।

2. कियारा आडवाणी
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इस सिंपल लहंगे में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। कियारा ने व्हाइट कलर के लहंगे के साथ स्ट्रैपी ब्लाउज कैरी किया है। जिसके साथ उन्होने येलो कलर का दुप्पटा लिया है। अगर आप भी अपने लुक को सिंपल लेकिन एक्ट्रेक्टिव रखना चाहती हैं, तो कियारा का ये लुक आपके लिए परफेक्ट है।

3. तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश अपने फैशन के कारण अक्सर सुर्खियों में बनीं रहती हैं। एक्ट्रेस का ये टैंजेरीन क्रॉप टॉप और फिश कट लहंगा काफी एक्ट्रेक्टिव लग रहा है। अगर आप भी इस वेडिंग सीजन खुद को सबसे अलग और एक्ट्रेक्टिव दिखाना चाहती हैं तो तेजस्वी का ये लुक आपके लिए परफेक्ट है। आप इनके इस लहंगे से इंस्पिरेशन लेकर अपने लिए यूनिक स्टाइल का लहंगा रिक्रिएट करवा सकती हैं।

4. जान्हवी कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपने फैशन सेंस के लिए काफी पॉपुलर हैं। जान्हवी कपूर फिश कट लहंगा में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। लेमन येलो कलर के इस फिश कट लहंगा में जान्हवी कपूर की सुंदरता और सादगी को और ज्यादा बढ़ा रही है। आप भी एक्ट्रेस के इस लुक को अपने लिए रिक्रिएट कर सकती हैं। जिसे कैरी करने के बाद आप भी जान्हवी कपूर की तरह खूबसूरत नजर आएंगी।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
