Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि
ग्लैमर वर्ल्ड की टॉप 10 स्टाइलिश मॉम
इस मदर्स डे के मौके पर हम आपको ग्लोबल सैलेब वर्ल्ड की दस स्टाइलिश मॉम से रुबरु करवा रहे हैं। जिन्होंने कॅरियर के साथ ही अपने बच्चों की परवरिश को भी दी ज्यादा अहमियत।
कुछ ही दिनों में मदर्स डे आने वाला है। और ये दिन ज्यादात्तर लोग अपनी मांओं के साथ व्यतीत करते हैं। इस दिन सब अपनी मांओं के लिए कुछ स्पेशल जरुर प्लान करते हैं। ग्लोबलाइजेशन के जमाने में मदर्स डे सेलिब्रेट करना एक ट्रेंड हो गया है।
और जल्द ही यह ट्रेंड यंग जेनरेशन में भी पापुलर हो गया है। । कई फिल्मों में भी मदर्स डे को लेकर क्रिएटिव आईडिया भी शेयर किए गए हैं। बात अगर फिल्मों की हो तो हम सैलेब वर्ल्ड की स्टाइलिश मॉम को कैसे भूल सकते हैं।
मदर्स डे के मौके पर 10 सुपर मॉम के बारे में बताएंगे जिन्होंने वाकई में साबित कर दिया कि वो मां बनने के बाद भी वो कॅरियर मे फोकस होकर अपने बच्चों की परवरिश पर भी ध्यान दे रही हैं। हालांकि वो स्टाइलिश मदर्स है जो अपने क्षेत्र में मशहूर हस्तियां हैं लेकिन इसका प्रभाव उनके मातृत्व पर बिल्कुल नहीं पड़ा।

1. सुष्मिता सेन -
भारत में सुष्मिता सेन को कौन नहीं जानता है। फिल्म जगत में उनका काफी नाम है और सभी जानते है कि उन्होंने 2 बेटियों को गोद लिया है और इसके लिए उन्होंने अदालत का दरवाजा तक खटखटाया था। उनकी बेटियों के नाम रिनी और एलिशा हैं जो कि अब काफी बड़ी हो गई हैं। इस बात से कोई भी इंकार नहीं कर सकता है कि सुष्मिता, जो कि पूर्व मिस यूनिवर्स भी रही हैं वो स्टाइल और ग्रेस के साथ-साथ अपने बच्चों को पाल रही हैं।

2. एंजीलिना जॉली -
हॉलीवुड स्टार एंजीलिना जॉली को दुनिया की सबसे सेक्सी महिलाओं में से एक माना जाता है। लेकिन वो इस समय 6 बच्चों की मां है जिसमें से 3 बच्चों को उन्होंने गोद लिया था और 3 उनकी जैविक संतान है। उनके इस निर्णय में उनके पति का पूरा सहयोग रहा। 41 वर्ष की यह अभिनेत्री अपने मातृत्व सम्बंधी सभी दायित्वों को भली-भांति संभाल रही हैं।

3. बियोंस:
हां, हमें इस नाम को शामिल करना चाहिए। अगर हम स्टाइलिश मॉम की बात करें
तो इनका नाम भी ज़ेहन में आता है। हम सभी जानते हैं कि यह कितनी स्टनिंग है और लोग इनकी आवाज के दीवाने हैं। ये एक बेटी की मां है और जल्द ही दो जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली है। फिलहाल वो अपना मदरहुड पीरियडबखूबी एंजाय कर रही है।

करीना कपूर...
बॉलीवुड के मोस्ट अमेजिंग कपल सैफीना को पिछले कुछ समय पहले पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। तैमूर के जन्म के बाद करीना अपने लुक और स्टाइल सेंस को लेकर लोगों के बीच खासी प्रसिद्ध रहीं, अपने बिजी शेड्यूल में से बेबो तैमूर के लिए समय निकालना नहीं भूलती है। बेबो सभी नई मदर्स के लिए प्रेरणा हैं।

जेनीफर लोपेज़:
जेनीफर के दुनिया भर के प्रसंशकों को ये बात बहुत ही कम खटकती है कि वो दो बच्चों की मां है। उनका टाइम मैनेंजमेंट बहुत अच्छा है और वो अपने कॅरियर व बच्चों को बराबर समय दे पाती हैं। फिलहाल वो दो बच्चों की मां हैं।

श्रीदेवी:
अपने जमाने की टॉप हीरोइन में से श्रीदेवी ने अपने कॅरियर से उन दिनों ब्रेक लिया जब वो हवा-हवाई गर्ल थीं। इसके बाद, उन्होंने मदरहुड पीरियड का आनंद उठाया। उनकी दो बेटियां खुशी और जाह्नवी इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी दोनों बेटियों में उनका स्टाइल सेंस झलकता है।

मेगन फॉक्स:
मेगन फॉक्स के बारे में कौन नहीं जानता, वो तीन गोद लिए बच्चों की मां हैं और अपने मदरहुड के हर दिन एंजाय करती हैं। उनका स्टाइल और ग्लैमर उन्हें सबसे अलग बनाता है।

8. मलाइका अरोड़ा खान:
मलाइका काे सबसे सेक्सी मदर्स कहने में बुराई नहीं होगी। अभी भी उनका फिगर बेहद मेंटेन हैं जबकि दो बच्चों की मां और उम्र के हिसाब से कई अन्य अभिनेत्रियों ने गिव अप कर दिया। वो हमेशा फैशन आईकॉन रहीं है। आई थिंक वो इंडिया की सबसे
स्टाइलिश मॉम हैं।

9. शिल्पा शेट्टी:
शिल्पा शेट्टी एक बेटे की मां है जो कि चार साल का है। शिल्पा का फैशन और ड्रेसिंग सेंस उन्हें खास बनाता है। उनका योगा और डाइट क्लास भी लोग उनके फिगर को देखते हुए ही फॉलो करते हैं। वो हमेशा अच्छे लुक को मैनेज करती हैं।

10. जेनेलिया डिसूजा:
दाे बच्चों की मां जेनेलिया आज भी उतनी ही क्यूट दिखती हैं जितना पहले दिखती थी। उनकी मुस्कान अभी भी दर्शकों को काफी पसंद आती है। उनका लुक भी उतना ही प्यारा बना हुआ है। हालांकि, बच्चों की परवरिश में वो इतना मशगूल हैं कि उन्होंने लम्बे समय से फिल्मों से ब्रेक ले रखा है। जैसाकि हम सभी जानते हैं कि मातृत्व, त्याग और साहस दोनों ही मांगता है। इसलिए अपनी मां को सलाम करें। हैप्पी मदर्स डे।



Click it and Unblock the Notifications











