Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
2022 Urfi Javed: उर्फी जावेद के बोल्ड आउटफिट्स, जो साल 2022 में कर रहे ट्रेंड

सोशल मीडिया पर साल 2022 उर्फी जावेद के नाम रहा। इनका नाम सुनते ही दिमाग में अतरंगी फैशन की एक छवी खुद बन जाती है। उर्फी अपने अजीबो-गरीब फैशन के कारण काफी ट्रोल हुई। लेकिन इसके बाद भी उन्होने अपने फैशन को लोगों को सामने रखने से नहीं रोका। उन्हें फर्क ही नहीं पड़ता लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं। उर्फी ने लोगों के नेगेटिव कमेंट्स को भी अपने फैशन के लिए इंस्पिरेशन के रूप में लिया है। जिसके बाद उर्फी DIY फैशन क्वीन बन गई हैं। आज हम साल 2022 में उर्फी जावेद के ट्रेंडी फैशन के बारे में बात करने जा रहे हैं। जिसने सोशल मीडिया और फैशन की दुनिया में तहलका ही मचा दिया।

मिरर गर्ल
उर्फी जावेद अपने फैशन के साथ बहुत अतरंगी एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। लेकिन कभी कभी उनका ये अतरंगी फैशन देखने में ही काफी खतरनाक लगता है। अक्सर हमने सुना है कि लोग फैशन के लिए कई चीजे दांव पर लगा देते हैं, लेकिन उर्फी ने ये करके दिखाया है। उर्फी ने अपने इस आउटफिट के लिए सफेद कलर के स्कर्ट सेट के ऊपर टूटे हुए कांच से अपनी एक मिनी ड्रेस तैयार की है। जो ना सिर्फ बनाना बल्कि इसे पहनना भी काफी रिस्की था। इस कांट के टुकड़ों से उन्हें चोट भी लग सकती थी।

फूलों का फैशन
फूल किसे पसंद नहीं होते। हर किसी को फूल की सुंदरता और उसकी खुशबू काफी पसंद होती है। अक्सर लड़कियां अपने बालों को सजाने के लिए फूलों का यूज करती हैं। तो वहीं लड़के अपने ब्लेजर पॉकेट में फूल लगाकर खुद को यूनिक दिखाने की कोशिश करती है। लेकिन उर्फी ने तो खूद को चलता फिरता बगीचा ही बना लिया। उर्फी ने असली फूलों से अपने लिए एक बिकनी तैयार की। इसे बिकनी ड्रेस को उन्होने काफी अच्छे से तैयार किया है।

फैशन ऑन एज
सोशल मीडिया पर उर्फी का फैशन देखकर कई बार लोग खौफ खाने लगते हैं।
उर्फी का फैशन ना सिर्फ उनके लिए बल्कि उनके आस-पास रह रहे लोगों के लिए भी रिस्की बन जाता है। अपने इस ड्रेस को बनाने के लिए उर्फी ने ब्लेड का यूज किया। जिसमें उन्होने बहुत सारे रेडर ब्लेड्स का यूज करते हुए ये ड्रेस तैयार की।

टेक्नोलॉजी का फैशन
हम लोग फोन का यूज अपने करीबियों से बात करने, सोशल मीडिया यूज करने, या फिर अपने फैशन के लिए शॉपिंग करने के लिए करते हैं। लेकिन उर्फी जावेद ने फोन को अपने फैशन का जरिया बनाते हुए उसका आउटफिट ही तैयार कर लिया। उर्फी जावेद ने दो स्मार्टफोन का यूज करके एक ब्रालेट तैयार किया है। जिसे उन्होने ब्लू कलर के पैंट और ब्लेजर के साथ कैरी किया है।

ग्लिटर फैशन
आज कल शिमरी ग्लिटर फैशन आउटफिट्स बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। सीक्विन आउटफिट्स से लेकर ग्लिटर आउटफिट तक हर तरह की ड्रेसिस में सेलेब्स नजर आ रहे हैं। लेकिन उर्फी ने इस फैशन में भी अपना तड़का लगा दिया। उर्फी ने ग्लिटर से अपने चेस्ट को कवर करते हुए टॉप बनाया। जिसमें उन्होने ग्लिटर को अपने ब्रास्ट पर चिपकाया है। अपने इस आउटफिट के बाद भी उर्फी काफी ट्रोल हुई।

स्टोन क्वीन
सोशल मीडिया पर नेगेटिव कमेंट्स से ऊर्फी खुद को मोटिवेट करती हैं। जिसका सबसे अच्छा उदाहरण उनका ये आउटफिट है। सोशल मीडिया पर उन्हें पत्थर मारने के कमेंट मिलने के बाद उर्फी ने अपने लिया ये पत्थरों की ड्रेस तैयार की है। उर्फी ने पत्थोरों की मदद से अपने लिए एक को-ऑर्ड ड्रेस तैयार की है। इस ड्रेस को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा,- कमेंट मुझे इंस्पायर करते है ऐसा करने के लिए, इसके लिए आप मुझे जिम्मेदार ना ठहराया।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
