Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
उर्वशी रौतेला ने पहनी महंगी ड्रेस, इतने में तो खरीद सकते हैं लग्जरी कार
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने कमाल के फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। इंटरनेट पर उर्वशी रौतेला का स्टाइलिश लुक अक्सर वायरल रहता हैं। इन दिनों एक्ट्रेस का गाउन लुक काफी चर्चा में बना हुआ हैं। उर्वशी ने ये गाउन दुबई में न्यू ईयर के मौके पर पहना था। पार्टी में उवर्शी ने 15 मिनट की अपीयरेंस के लिए 4 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। इस दौरान एक्ट्रेस खूबसूरत रेड कलर गाउन में नजर आईं थी। उर्वशी रौतेला के लुक के साथ साथ इस गाउन की कीमत भी सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। इस गाउन की कीमत चौंकाने वाली है।

उर्वशी रौतेला गाउन की कीमत
दुबई न्यू ईयर पार्टी के दौरान एक्ट्रेस ने लाखों रुपए की ड्रेस पहन सबको हैरान कर दिया था। इस गाउन की कीमत जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। उर्वशी रौतेल के रेड गाउन की कीमत लगभग 32 लाख रुपए यानी 45 हजार डॉलर है। इस गाउन को 150 घंटे में बनाया गया है। इस खूबसूरत गाउन को पॉपुलर डिजाइनर माइकल सिनको ने डिजाइन किया है। बता दें कि उर्वशी रौतेला इससे पहले भी महंगी ड्रेस पहन चुकी हैं। इस कीमत में आम इंसान अपने लिए एक लग्जरी कार खरीद सकता है।

उवर्शी रौतेला मेकअप और आउटफिट
इंटरनेशनल डिजाइनर माइकल सिन्को के रेड सीक्विन गाउन में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बैकलेस गाउन में दिवा ग्लैमरस लग रही हैं। बता दें कि डिजाइनर माइकल सिन्को एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए भी आउटफिट डिजाइन कर चुके हैं, जिसे एक्ट्रेस ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहना था। उनका मर्मेट लुक काफी चर्चा में रहा था।

उवर्शी रौतेला 24 कैरेट असली सोने का आई शैडो
उवर्शी रौतेला पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जो अरब फैशन वीक में शोस्टॉपर बनी थी। इस दौरान उनका आउटफिट और मेकअप काफी चर्चा में बना था। एक्ट्रेस ने वॉक के दौरान 24 कैरेट का असली सोने का आई शैडो लगाया हुआ था



Click it and Unblock the Notifications
