Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
Valentine Day: अपने प्रिंस चार्मिंग संग डेट पर जाना है ? तो इन दीवाज़ के लुक को करें कॉपी

वैलेंटाइन डे के स्पेशल मौके पर आप चाहती हैं कि आपका पार्टनर जैसे ही आपको देखे बस देखता ही रह जाए तो इसके लिए आपको कुछ खास तैयारी भी करनी होगी। स्पेशली अपने आउटफिट और अपने पूरे लुक को इनहैंस करने के लिए थोड़ा सा अपने ऊपर काम करना होगा, जिससे इस दिन को आप पूरी जिंदगी के लिए यादगार बना सकें। यहां पर हम आपको फेमस सैलिब्रिटीज के लुक्स के बारें में डीटेल में बता रहे हैं, जिससे की आपको अपने लुक को कंपलीट करने के लिए ज्यादा मेहनत ना करनी पड़े। आप बॉलीवुड दीवाज के लुक्स को कॉपी कर सकती हैं और अपनी डेट को लाइफ टाइम के लिए मेमोरेबल बना सकती हैं। साथ ही आपके पार्टनर की नजर सिर्फ आप पर रहेगी, उसे इधर उधर देखने की फुर्सत ही नहीं मिलेगी। तो जानते हैं कि आप कैसे वैलेंटाइन डे पर अपने आउटफिट को सेलेक्ट कर सकती हैं-
कियारा की इस व्हाइट ड्रैस हों इंस्पायर
आप अपने इस खास दिन को और ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए कियारा से इंस्पायर हो सकती हैं, जो आजकल वैसे ही शादी के लुक्स को लेकर काफी ट्रेडिंग हैं। आप कियारा के शीर लेस ब्लाउज़ संग सफेद पैंट मोनोक्रोमैटिक लुक को कॉपी कर सकती हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए आप गोल्डन हुप्स, ब्रेसलेट चंकी स्टैक व साथ में न्यूड मेकअप करके अपने लुक को इनहैंस कर सकती हैं। आपको इस लुक में देखकर ये गारंटी है कि आपका पार्टनर के होश उड़ जाएंगे।
सारा अली ख़ान के फैशन स्टाइल को कॉपी करें
सारा अली ख़ान का फैशन आइकॉनिक होता है। वैसे तो वो हर लुक में बेमिसाल लगती हैं। आप सारा के इस मिनी ड्रेस को कॉपी कर सकती हैं। प्रिंटेड फ़्लोरल डिजाइन और बेल्ट के साथ ड्रेस काफी गॉर्जियस लगती हैं। अगर आप इस लुक को अपनाती हैं तो 100 परसेंट आपका पार्टनर इस लुक में आपको देखकर कहीं गश ना खा जाएं। इसके साथ आप ब्राइट आई मेकअप, न्यूड लिपस्टिक व ओपन हेयर के साथ लुक को कंपलीट करें।
सोनम कपूर के एथनिक लुक संग पार्टनर को दीवाना बनाएं
वहीं अगर आप एथनिक लुक के साथ डेट पर जाना चाहती हैं तो फिर आप सोनम कपूर आहुजा के स्टाइल को कैरी कर सकती हैं। उनके एथनिक स्टनिंग आटउफ़िट इस दिन के लिए बेस्ट इंस्पिरेशन आपके लिए है। इस तरह का आउटफिट के साथ आप अपने पार्टनर के साथ डेट पर जा सकती हैं, हां..माथे पर बिंदी लगाना मत भूलिएगा।
स्पेशल डे पर आलिया की तरह कैज़ुअल लुक में खूबसूरत लगें
आप अपने स्पेशल डे पर आलिया भट्ट की तरह कैज़ुअल लुक को ले सकती हैं। सॉफ्ट कलर और स्टनिंग फ़्लोरल प्रिंट्स के साथ एथनिक लुक में आप किसी प्रिसेंस से कम नहीं लगने वालीं। बस अब इस आउटफिट के साथ अपने प्रिंस चार्मिंग के साथ वैलेंटाइन डे पर डेट पर जाने के लिए तैयार हैं।
Image Courtesy
https://www.instagram.com/saraalikhan95/
https://www.instagram.com/kiaraaliaadvani/
https://www.instagram.com/aliaabhatt/
https://www.instagram.com/sonamkapoor/



Click it and Unblock the Notifications
